गुजरात टाइटंस कप्तान शुभमन गिल को नहीं बल्कि राशिद खान को दे रही है सबसे ज्यादा सैलरी

Join Us

नईदिल्ली, (आरएनएस)। आईपीएल 2025 ने नीलामी से एक मजबूत टीम तैयार की है, जो उन्हें अपकमिंग सीजन में दूसरा टाइटल जिताने की काबिलियत रखती है. गुजरात टाइटंस ने अपने कप्तान शुभमन गिल को रिटेन किया. लेकिन, क्या आपको पता है कि भारतीय क्रिकेट के स्टार और इस टीम के कप्तान गिल जीटी की ओर से सबसे अधिक सैलरी पाने वाले क्रिकेटर नहीं हैं बल्कि एक विदेशी खिलाड़ी को टीम सबसे ज्यादा सैलरी देती है।
अगर गुजरात टाइटंस के सबसे महंगे खिलाड़ी की बात करें, तो फ्रेंचाइजी ने अफगानिस्तान के स्टार क्रिकेटर को 18 करोड़ रुपये में रिटेन किया. जबकि कप्तान शुभमन गिल को उन्होंने 16.50 करोड़ रुपये दिए. इस तरह राशिद ही जीटी के सबसे महंगे खिलाड़ी हैं. हालांकि, इस बात में कोई दोराय नहीं है कि राशिद ये सैलरी डिजर्व करते हैं, क्योंकि वह एक बड़े खिलाड़ी हैं और उन्होंने इस टीम के लिए कंसिस्टेंसी के साथ प्रदर्शन किया है।
अफगानिस्तान के स्टार राशिद खान को गुजरात ने अपने पहले सीजन यानी 2022 में ही साथ जोड़ा था और तभी से वह लगातार टीम का हिस्सा हैं. गुजरात के लिए अगर राशिद के प्रदर्शन की बात करें, तो उन्होंने अब तक कुल 45 मुकाबले खेले हैं, जिसमें 23.92 के औसत से 56 विकेट निकाले हैं. इस दौरान उन्होंने 2 बार फोर विकेट हॉल लिया और उनकी इकोनॉमी 7.67 की रही है.वहीं, बल्ले से भी राशिद ने कमाल दिखाया है. वह गुजरात के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले क्रिकेटर्स की लिस्ट में 8वें नंबर पर हैं. उन्होंने 25 पारियों में 184.57 की स्ट्राइक रेट से 323 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 1 हाफ सेंचुरी आई है।

 

Previous articleएक समय लगा था अब शायद ही खेल पाऊंगा : शमी
Next articleअयोध्या, मथुरा के विकास के लिए योगी सरकार ने खोला खजाना