फरवरी अंत में दिखेगा मौसम में बड़ा चेंज, छाएंगे बादल, गिरेगा पारा, बूंदाबांदी के संकेत, नया सिस्टम भी हो रहा एक्टिव

Join Us

भोपाल (आरएनएस)। इस हफ्ते मध्य प्रदेश में मौसम में अलग अलग रुप देखने को मिल सकते है। वेस्टर्न डिस्टरबेंस साइक्लोनिक सर्कुलेशन के असर से आज गुरूवार को कई जिलों में बादल छा सकते हैं लेकिन इंदौर, उज्जैन, जबलपुर और ग्वालियर में गर्मी का असर रहेगा। 21 फरवरी से दिन-रात के तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट होने का अनुमान है। एमपी मौसम विभाग के मुताबिक, अलग अलग स्थानों पर सक्रिय मौसम प्रणालियों के असर से 21 फरवरी को पूर्वी हिस्से में यानी, सीधी, सिंगरौली, शहडोल, सिवनी, मंडला और बालाघाट में बूंदाबांदी देखने को मिल सकती है। भिंड ,मुरैना ,ग्वालियर, दतिया, श्योपुर कलां और छतरपुर में भी मौसम बदला रहेगा । 2तापमान में भी 2 से 3 डिग्री की गिरावट आने लगेगी।

 

Previous articleअशासकीय विद्यालयों की मान्यता की आवेदन तिथि बढ़ी, राज्य शिक्षा केन्द्र ने कलेक्टर्स को जारी किया पत्र
Next articleदुनिया का सबसे रोमांचक फेरिस व्हील अब मध्यप्रदेश में भी लगेगा