मध्यप्रदेश में घट रही लाड़ली बहनों की संख्या! समग्र पोर्टल से डिलीट हो रहे नाम

Join Us

भोपाल (आरएनएस)। विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा सरकार की ओर से शुरू की गई लाड़ली बहना योजना को लेकर विपक्ष लगातार सरकार पर हमलावर रहा है. कांग्रेस ने योजना के तहत राशि में बढ़ोतरी न होने, नई लाभार्थियों को जोडऩे में असफलता और लाड़ली बहनों की संख्या में कमी को लेकर सरकार पर सवाल उठाए हैं. इन आरोपों के बीच अब एक और चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है।
यह पता चला है कि समग्र पोर्टल से लाड़ली बहनों के नाम हटाए जा रहे हैं और उनके आधार को पोर्टल से डीलिंक किया जा रहा है. इस मुद्दे पर शिकायतें विभिन्न ग्राम पंचायतों, ब्लॉकों, स्थानीय निकायों और कलेक्टर कार्यालयों तक पहुंच चुकी हैं. हाल ही में, आगर मालवा और बैतूल के कलेक्टरों ने एमपी इलेक्ट्रॉनिक डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन के एमडी को पत्र लिखकर इस समस्या की जानकारी दी है।

Previous articleवित्तीय वर्ष 2024-25 में अब तक 2 हज़ार 360 करोड़ रुपये के हितलाभ
Next articleप्रदेश के सिंचाई रकबे को एक करोड़ हेक्टेयर तक ले जाने के लिए समय-सीमा में निर्माण गतिविधियां की जाए पूर्ण-मुख्यमंत्री डॉ. यादव