भोपाल (आरएनएस)। सीएम ने कहा कि सरकार द्वारा 2600 रूपये प्रति क्विंटल समर्थन मूल्य पर गेहूं लेने का निर्णय लिया गया है। अगले साल तक हो सकता है कि यह दाम 2800 प्रति क्विंटल तक पहुंच जाएं। मप्र के किसानों के लिए खुशखबरी है। राज्य की मोहन यादव सरकार ने किसानों के हित में होली से पहले 2 बड़ी घोषणाएं की है। सीएम ने ऐलान किया है कि प्रदेश के किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त करने के उद्देश्य से सरकार 2600 प्रति क्विंटल समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदेगी । इसके साथ ही प्रदेश के धान उत्पादक किसानों को 2000 प्रति हेक्टेयर प्रोत्साहन राशि इसी माह से दी जायेगी।
दरअसल, बुधवार को सीएम डॉ. मोहन यादव जबलपुर के ग्राम उमरिया पहुंचे थे, जहां उन्होंने 53 एकड़ में बन रही गौशाला परियोजना के पहले चरण का भूमिपूजन और जिले को 187.43 करोड़ से अधिक के विकास कार्यो का लोकार्पण भूमि-पूजन किया। इस मौके पर सीएम ने कहा कि प्रदेश के धान उत्पादक किसानों को 2 हजार रूपये प्रति हेक्टेयर प्रोत्साहन राशि इसी माह से दी जायेगी। इसका लाभ छोटे किसानों को भी मिलेगा।








