महापौर पंच कल्याणक महोत्सव में हुई सम्मिलित, जैन मुनि प्रमाण सागर महाराज जी का आशीर्वाद ग्रहण किया

Join Us

भोपाल(आरएनएस)। महापौर मालती राय आचार्य श्री विद्या सागर जी महाराज के प्रथम समाधि दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित पंच कल्याणक महोत्सव में सम्मिलित हुई और मुनि श्री 1008 प्रमाण सागर जी महाराज का आशीर्वाद ग्रहण किया और प्रवचनों का श्रवण लाभ भी लिया।
जैन मुनि आचार्य श्री विद्या सागर जी महाराज के प्रथम समाधि दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित पंच कल्याणक महोत्सव में मंगलवार को महापौर मालती राय भी सम्मिलित हुई। टी.टी. नगर स्थित दिगम्बर जैन मंदिर प्रांगण में आयोजित महोत्सव में महापौर राय ने मुनि श्री 1008 प्रमाण सागर जी महाराज का आशीर्वाद ग्रहण किया एवं मंगल प्रवचनों का श्रवण लाभ भी लिया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुजन मौजूद थे।

Previous articleश्री सिंगाजी ताप विद्युत गृह की यूनिट नंबर 3 का चौथी बार शतकीय रिकार्ड
Next articleमुख्यमंत्री डॉ.यादव की अध्यक्षता में जी.आई.एस-2025 के आयोजन हेतु गठित शीर्ष समिति की बैठक सम्पन्न