सीहोर। केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया आज गुरुवार, 20 फरवरी 2025 को सांय 6 बजे निजी कार्यक्रम में शामिल होने पर सीहोर प्रवास हो रहा है। जिनका स्थानीय सेकड़ाखेड़ी जोड पर भारतीय जनता पार्टी के समस्त वरिष्ठजन एवं मोर्चा प्रकोष्ठ अध्यक्ष तथा मंडल अध्यक्षों के द्वारा भव्य स्वागत किया जावेगा। इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष नरेश मेवाड़ा, नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस विकास राठौर, भाजपा वारिष्ठ नेता दामोदर राय, सन्नी महाजन, राजेंद्र सिंह राजपूत, रवि नागले, आशुतोष त्यागी, आशीष पचौरी, राजेश परिहार सहित बड़ी संख्या में भाजपा वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहेगें। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने की अपील की गई है।







