प्राचीन श्री चमत्कारेश्वर महादेव मंदिर से महाकुंभ के लिये रवाना, गंगा जल से किया जाएगा अभिषेक

Join Us

सीहोर। प्राचीन श्री चमत्कारेश्वर महादेव मंदिर छावनी से पुन प्राण-प्रतिष्ठा के बाद अब यहॉ मंदिर समिति से जुड़े भक्तजनों का एक बड़ा दल महाकुंभ की धार्मिक यात्रा के लिये रवाना हुआ। इस मौके पर रवाना होने वाले श्रद्धालुओं ने भगवान के जयकारे लगाए। समिति के अध्यक्ष मनोहर राय ने बताया कि मंदिर से जुड़े भक्तों की भावना थी कि महाकुंभ के लिये एक बस यात्रा निकाली जाये। इसी को ध्यान में रखते हुए बुधवार को शुभ मुहूर्त में महाकुंभ के लिये भक्तों की एक बड़ी टोली जिसमें करीब 60 से अधिक शामिल थे प्रयागराज के लिये रवाना हुई समिति ने सभी श्रद्धालुओं के लिये भोजन-पानी की समुचित व्यवस्था भी जुटाई है।
श्री राय ने बताया कि श्री चमत्कारेश्वर महादेव मंदिर की पुन प्राण-प्रतिष्ठा के बाद माता गंगा जी के पवित्र जल से अभिषेक करने का संकल्प समिति सदस्यों ने लिया था इसी क्रम में सभी भक्तगण गंगाजल साथ लाकर यहॉ गंगाजल से सामुहिक अभिषेक करेंगे।

Previous articleजल भराव की समस्या से मिलेगी निजात, नपाध्यक्ष ने किया विकास कार्य का भूमि पूजन
Next articleज्योतिरादित्य सिंधिया का आज सीहोर प्रवास पर कार्यकर्ता करेगें भव्य स्वागत