लंबे समय से चल रहे यूक्रेन युद्ध पर बातचीत के लिए तैयार हुआ रूस!

Join Us

यूक्रेन (आरएनएस)। यूक्रेन और रूस के बीच चल रहे युद्ध पर विराम लगाने का समय आ गया है। जिसको लेकर अब रूस बातचीत के लिए तैयार हो गया है। क्रेमलिन का कहना है कि शीर्ष रूसी अधिकारी मंगलवार को सऊदी अरब में अमेरिका के साथ संबंधों को बहाल करने और यूक्रेन में युद्ध के मुद्दे पर बातचीत करेंगे। रूस और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव और यूक्रेन युद्ध के बीच यह वार्ता वैश्विक राजनीति के लिए एक महत्वपूर्ण कूटनीतिक पहल मानी जा रही हैक्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने बताया कि रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव और राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के विदेश मामलों के सलाहकार यूरी उशाकोव सोमवार को सऊदी अरब की राजधानी रियाद के लिए रवाना होंगे। उन्होंने बताया कि दोनों पक्ष रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच बैठक की तैयारियों पर भी बातचीत करेंगे। पेस्कोव ने कहा कि वार्ता का मुख्य उद्देश्य ‘रूस-अमेरिका संबंधों के संपूर्ण ढांचे को बहाल करना’ है। इसके साथ ही यूक्रेन संकट के समाधान पर चर्चा और दोनों राष्ट्रपतियों की संभावित बैठक को लेकर विचार-विमर्श किया जाएगा। इससे पहले अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ ने फॉक्स न्यूज से बातचीत में कहा कि वे और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार माइक वाल्ट्ज यूक्रेन मुद्दे पर बातचीत के लिए सऊदी अरब जाएंगे।

 

Previous articleतीन दुश्मन देशों के नेताओं का रियाद में हो सकता है आमना-सामना?
Next articleईरान से आने-जाने वाली उड़ानों पर जारी रहेगी रोक, लेबनान सरकार का फैसला