नर्मदापुरम। इन दिनों रामजी बाबा मेला में जमकर भीड़ उमड़ रही है। मेला में जाने वाले दर्शनार्थियों के लिए गुप्ता ग्राउंड के चारों गेट खुले हुए हैं। चारों तरफ के गेट से शाम को आने जाने वालों लोगों से भरा हुआ देखा जा रहा है। नपा के द्वारा अायाेजित यह मेला 20 फरवरी को समाप्त हो जाता लेकिन तिथि बढ़ाई जाने से अब 24 फरवरी तक जारी रहेगा। मेला में खरीददारी करने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। सबसे ज्यादा भीड मेला में झूलों के पास बनी हुई है। इस बार एक दर्जन से अधिक रंग बिरंगे झूले आए हुए है। जो शाम होते ही आकर्षक रंग बिरंगी रोशनी से जगमग हो जातेे हैं।






