नर्मदापुरम/ प्रदेश के मुख्य सचिव श्री अनुराग जैन ने सभी कलेक्टर्स को निर्देश दिए कि वे महा कुंभ जाने वाले एवं आने वाले लोग जो जाम में फंस जाते है उनके लिए अपने अपने जिले में भोजन पानी एवं नाश्ते की व्यवस्था सुनिश्चित करें। मुख्य सचिव ने कहा कि रेलवे आर एल एम भी अपने स्टेशनों पर महा कुंभ की भीड के लिए समुचित सुविधा जनक व्यवस्था सुनिश्चित करें। मुख्य सचिव श्री जैन ने निर्देश दिए कि रेलवे अपने आरपीएफ जवानों से पेट्रोलिंग अवश्य कराएं एवं स्टेशनों पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। मुख्य सचिव ने सभी कलेक्टर्स को निर्देश दिए कि वे सभी आवश्यक सेवाओं की तैयारियां पुख्ता रखें। पुलिस के अलावा आवश्यकता पडने पर नगर रक्षा समिति के सदस्यों, सामूदायिक पुलिसिंग को भी सुरक्षा व्यवस्था के लिए सक्रिय रखें। मुख्य सचिव श्री जैन ने निर्देश दिए कि प्लैटफार्म में मौजूद भीड ट्रेक के इधर उधर ना जाए इसके लिए पर्याप्त अनाउंस कर लोगो को जागरूक करें। ट्रेन के इंजन एवं छत पर कोई भी ना चढे इसका विशेष तौर पर ध्यान रखा जाए। प्लेटफार्म पर गिट्टी एवं पत्थर ना रहें। मुख्य सचिव ने विशेष तौर पर रीवा, सतना, छतरपुर, टीकमगढ जिलों में संभावित जाम से पूर्व आवश्यक उपाय करने के निर्देश दिए। बताया गया कि विशेष पर्व एवं स्नान के दौरान रीवा एवं सतना जिले से प्रतिदिन 50 से 60 हजार वाहनों का आवागमन हुआ। श्री जैन ने कुछ ऐरिया में पुलिस पैट्रोलिंग करने के निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि जाम में फंसे लोगो के भोजन एवं पानी के लिए स्वयं सेवी संस्थाओं आसपास के गांव के सरपंच एवं शासन स्तर से व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाए। उन्होने निर्देश दिए कि कोई भी गंभीर घटना ना घटित हो। रेलवे के अधिकारियों के साथ समन्वय मीटिंग अनिवार्य रूप से आयोजित की जाए। मुख्य सचिव श्री जैन ने निर्देश दिए कि प्रशासन, पुलिस एवं रेलवे के मध्य बेहतर समन्वय के लिए एक व्हाट्सएप ग्रुप अनिवार्य रूप से बना लिया जाए तथा कहीं भी कम्युनिकेशन गेप ना रहें। मुख्य सचिव ने सभी ट्रांसपोर्टरों को निर्देश दिए कि वे यह सुनिश्चित करें कि एक वाहन पर दो ड्रायवर अनिवार्य रूप से रखें। जिन पाइंटों में दुर्घटना की संभावना है वहां स्पीड स्लो रखी जाए। मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि गांव से तीर्थ यात्रियों की बसें प्रति दिन महा कुंभ के लिए रवाना होती है। कलेक्टर सभी बसों में जाने वाले तीर्थ यात्रियों की जानकारी अनिवार्य रूप से रखें। श्री जैन ने कहा कि फायर ब्रिगेड, आपात चिकित्सा व्यवस्था, अनिवार्य रूप से रखी जाए। वीडियों कान्फ्रेसिंग के दौरान नर्मदापुरम एनआईसी कक्ष में नर्मदापुरम संभागायुक्त श्री कृष्ण गोपाल तिवारी, पुलिस महा निरीक्षक श्री मिथलेष कुमार शुक्ल , डीआईजी श्री प्रशांत खरे, अपर आयुक्त श्री आर पी सिंह, उपायुक्त राजस्व श्री गणेष जायसवाल, संयुक्त आयुक्त विकास श्री जीसी दोहर उपस्थित रहे। कलेक्ट्रेट के एनआईसी कक्ष में कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना, पुलिस अधीक्षक डा गुरूकरन सिंह सहित संबंधित अधिकारी गण उपस्थित रहे।






