अमेरिका से एक नहीं, दो विमानों में भरकर आ रहे भारतीय प्रवासी, सबसे ज्यादा पंजाब के लोग

Join Us

न्यूयॉर्क । अमेरिका से अवैध भारतीय प्रवासियों को डिपोर्ट किया जा रहा है। वहीं, इस बीच खबर आ रही है कि अमेरिका से दो विमान भारत आ रहे है। दोनों विमानों में अवैध तरीके से पकड़े गए भारतीय मौजूद है। यह दोनों विमान अमृतसर एयरपोर्ट पर लैंड होंगे। एक विमान आज पहुंचेगा और दूसरा विमान कल यानि रविवार को पहुंचेगा। बताया जा रहा है कि इन दोनों विमानों में सबसे ज्यादा लोग पंजाब के हैं। वहीं, इस मामले को लेकर राजनीति में माहौल काफी गर्माया हुआ है। अमृतसर में अमेरिकी विमान की लैंडिंग पर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आपत्ति जताई थी। मान ने कहा कि केंद्र सरकार पंजाब को बदनाम करने के लिए अमृतसर एयरपोर्ट पर अमेरिकी विमान को उतारने की इजाजत दी है। सीएम के इस बयान पर राजनीति गरमा गई है। पंजाब भाजपा के उपाध्यक्ष फतेहजंग सिंह बाजवा ने कहा कि अब तक जिन लोगों को डिपोर्ट किया गया है, उनमें से 67 पंजाब से हैं और बाकी अन्य राज्यों से हैं।

Previous articleसेना का बड़ा ऑपरेशन, 15 आतंकवादियों को उतारा मौत के घाट, 4 सैनिक भी शहीद
Next articleअमेरिका, जापान, दक्षिण कोरिया के विदेश मंत्रियों की बैठक, हिंद-प्रशांत सुरक्षा और उत्तर कोरियाई चुनौती पर की चर्चा