नर्मदापुरम/महाशिवरात्रि मेला पर्व के अवसर पर जिले में चिकित्सा सेवाओं की व्यवस्था को सुचारु रूप से संचालित करने के लिए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, नर्मदापुरम द्वारा मेला पर्व के दौरान स्वास्थ्य सेवाओं को प्रभावी रूप से संचालित करने के लिए चिकित्सकों और पैरामेडिकल स्टाफ की ड्यूटी लगाई गई है ताकि श्रद्धालुओं को कोई भी चिकित्सा संबंधित समस्या आने पर तुरंत सहायता मिल सके। इस दौरान 17 फरवरी से 26 फरवरी तक विभिन्न पांइटो पर चिकित्सक और पैरामेडिकल स्टाफ की ड्यूटी लगाई गई है। बड़ा महादेव सहायक कंट्रोल रूम के लिए एमपीडब्ल्यू सिवनी मालवा श्रीराम सिंह जामने, नांदिया जंक्शन (सहायक कंट्रोल रूम) के लिए सीएचओ पोसेरा श्री चंचलेश चौधरी पिपरिया पगारा से नांदिया तक ड्यूटी, चिकित्सा अधिकारी सामु०स्वा०के० सुखतवा डॉ. जितेन्द्र बंकोरिया एवं सीएचओ परसवाड़ा बनखेड़ी श्री शिवशंकर कुशवाहा, भैरव गुफा के लिए सीएचओ सिवनी मालवा, श्री राजूल कौरव, अस्थाई बस स्टैंड के लिए आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी सेमरी हरचंद, सोहागपुर, डॉ. सुनील यादव एवं चिकित्सा अधिकारी पिपरिया, डॉ. एहतेसाब की ड्यूटी लगाई गई है।






