मैच की सफलता यह है की सभी विभागों, अधिकारियों और कर्मचारियों ने सहभागिता की : कलेक्‍टर सोनिया मीना

Join Us

सभी टीमों और मैन ऑफ़ द मैच को बधाई,

 जिला प्रशासनवन विभाग और पुलिस विभाग के बीच मैत्री क्रिकेट मैच आयोजित

नर्मदापुरम/संभागायुक्त श्री कृष्ण गोपाल तिवारी के निर्देशानुसार और कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना की पहल पर आज कुलामढ़ी ग्राउंड पर प्रशासन एकादश, वन विभाग और पुलिस विभाग के बीच मैत्री क्रिकेट मैच आयोजित किए गए। इस आयोजन में आयुक्त श्री कृष्‍ण गोपाल तिवारी, आईजी नर्मदापुरम रेंज श्री मिथिलेश शुक्‍ला, कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना, डीआईजी श्री प्रशांत खरे, सीसीएफ, फील्‍ड डायरेक्‍टर, एसपी डॉ गुरकरन सिंह और डीएफओ की उपस्थिति में मैच खेले गए। पहला मैच जिला प्रशासन और वन विभाग के बीच खेला गया, जिसमें कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना की कप्तानी में जिला प्रशासन की टीम ने वन विभाग को हराया। इसके बाद फाइनल मैच में जिला प्रशासन ने पुलिस विभाग को हराकर खिताब अपने नाम किया। पहले मैच में मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सोजान सिंह रावत ने 22 रन बनाकर और 3 विकेट लेकर मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार जीता, जबकि फाइनल मैच में अनुराग मिश्रा ने 35 रन बनाकर मैन ऑफ द मैच का खिताब हासिल किया। आयोजन में दो महिला खिलाड़ी – उमा पटेल और दीक्षा सिंह, स्पोर्ट्स ऑफिसर भी इस मैच में खेलने आईं और उनका प्रदर्शन शानदार रहा। कलेक्‍टर ने सभी टीमों और मैन ऑफ़ द मैच को बधाई दी। उन्‍होने कहा कि मैच की सफलता यह है की सभी विभागों, अधिकारियों और कर्मचारियों ने सहभागिता की। सभी अधिकारियों ने कलेक्टर और जिला प्रशासन की पूरी टीम को इस शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई दी। इसके साथ ही खेल व्यवस्थाओं के लिए स्पोर्ट्स ऑफिसर उमा पटेल और अन्य व्यवस्थाओं के लिए क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी निशा चौहान को धन्यवाद दिया।

Previous articleकुबेरेश्वरधाम पर 13 लाख स्क्वायर फीट में भव्य पंडाल बनाया जाएगा
Next articleमध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग की राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2025 जिला मुख्‍यालय के 6 केंद्रों पर संपन्न