एमपीपीएससी की प्रारंभिक परीक्षा जिले के 03 परीक्षा केन्द्रों पर हुई सम्पन्न

Join Us

प्रथम सत्र एवं द्वितीय सत्र में 959  परीक्षार्थी हुए शामिल 147 रहे अनुपस्थित

 परीक्षा के दौरान कलेक्टर ने परीक्षा केंद्रों का लिया जायजा

 सीहोर/मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग की प्रारंभिक परीक्षा जिला मुख्यालय के 03 केंद्रों पर दो सत्रों में आयोजित की गई। इस परीक्षा में जिले के 1106  परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र आवंटित किए गए थे कलेक्टर श्री बालागुरू के. ने परीक्षा के दौरान परीक्षा केंद्रों में जाकर लोक सेवा आयोग के दिशा निर्देशों के अनुसार परीक्षा संचालन का जायजा लिया तथा केंद्र अध्यक्षों से छात्रों की उपस्थिति के बारे में जानकारी ली। उन्होंने परीक्षा के लिए बनाए गए कंट्रोल रूम का भी निरीक्षण किया। डिप्टी कलेक्टर एवं परीक्षा के नोडल अधिकारी श्री सुधीर कुशवाह ने बताया कि एमपीपीएससी प्रारंभिक परीक्षा में कुल 1106  परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र आवंटित किए गए थे। जिसमें प्रथम सत्र और द्वितीय सत्र में आयोजित परीक्षा में कुल 959   परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी तथा 147 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।

Previous articleमुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने चीफ मिनिस्टर मेडल से किया अतुल को सम्मानित
Next articleसमाज मजबूत होगा तो देश मजबूत होगा – मंत्री श्रीमती गौर