मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने चीफ मिनिस्टर मेडल से किया अतुल को सम्मानित

Join Us

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय के जनसंचार विभाग के छात्र अतुल वर्मा ने हाल ही में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने स्टूडेंट फॉर डेवलपमेंट के तहत राष्ट्रीय पर्यावरण युवा संसद  में मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया, इस युवा संसद के लिए संपूर्ण भारतवर्ष से 200 युवाओं का चयन किया गया था जिसमें इस संसद का सबसे बड़ा मंत्रालय पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय का मंत्री अतुल को बनाया गया अतुल 5 वर्षों से राष्ट्रीय सेवा योजना के साथ मिलकर समाज हितेषी कार्यों में अपना योगदान दे रहे हैं जिसके लिए उन्हें मध्य प्रदेश गवर्नर द्वारा मेडल से सम्मानित किया गया। इसके अलावा, उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ  मोहन यादव ने भी उन्हें प्रशंसा करते हुए चीफ मिनिस्टर मेडल से सम्मानित किया। अतुल वर्मा राष्ट्रीय सेवा योजना से जुड़कर प्रदेश को गौरांवित करने का कार्य करते आए हैं। वे सीहोर जिले के एक छोटे से गांव अमलाहा के रहने वाले हैं, जहां उन्हें मिस्टर एक्सीलेंस अवार्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है। इसके अलावा, वे राज्य युवा उत्सव 2024 के भी विजेता रह चुके हैं साथी मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए राष्ट्रीय युवा उत्सव मैं प्रदेश को गौरवान्वित कर चुके है और उनका चयन अंतरराष्ट्रीय मॉडल यूनाइटेड नेशन के लिए भी हो चुका है। अतुल बताते हैं कि वह कक्षा 9वीं से ही राष्ट्र के लिए समर्पित हो चुके हैं , वह अपने आगे का संपूर्ण जीवन राष्ट्र निर्माण और राष्ट्रीय चेतना के लिए ही समर्पित करना चाहते हैं अतुल कहते हैं कि अगर भारत को विश्व गुरु बनाने की बात आए तो वह मशाल लेकर सबसे आगे की पंक्ति में खड़े होंगे और उनकी राष्ट्रीय सेवा योजना की अनवरत यात्रा इसी बात का परिणाम है।

Previous articleतहव्वुर राणा को भारत लाने की तैयारी तेज, मुंबई का जेल भी रखने को तैयार
Next articleएमपीपीएससी की प्रारंभिक परीक्षा जिले के 03 परीक्षा केन्द्रों पर हुई सम्पन्न