जबलपुर। शहर के बेढंग यातायात को व्यवस्थित करने और सुचारू रूप से चलाये हेतु मुस्लिम बहुल क्षेत्र अंतर्गत बोहराबाग व आनंद नगर बस स्टॉप में ट्रैफिक सिंग्नल लाइट लगाने और रद्दी चौकी तथा गोहलपुर चौराहे पर बंद पड़े सिंग्नल व सीसी टीवी कैमरो को चालू किये जाने की मांग वाला एक ज्ञापन मुस्लिम विकास परिषद के जिलाध्यक्ष डॉ. मुईन अंसारी के नेतृत्व में पुलिस अधीक्षक को दिया गया।
ज्ञापन में कहा गया है कि पूरे शहर सहित मुस्लिम बहुल क्षेत्र में यातायात बेढंगा हो गया है। अत्यधिक ऑटो रिक्शा हो जाने से यातायात अवरूद्ध हो जाता हैं जिससे स्कूली बच्चों को व महिलाओं तथा कर्मचारियों को जाम से अधिक परेशानी हो रहीं है, साथ ही लोग आए दिन दुर्घटनाओं का शिकार हो रहे है।
मुस्लिम विकास परिषद के जिलाध्यक्ष डॉ. मुईन अंसारी, हाजी मुईन खान, फैजान क़ुरैशी, इरफान क़ुरैशी, बब्लू क़ुरैशी, अहमद रज़ा, एड.निसार अंसारी, गुलाम किबरिया, अशफाक आरिफ, डॉ. निसार अंसारी, शेख निज़ामी, मामूर गुड्डू, अब्दुल बाकी खान, ताहिर खोकर, हाशिम राजा, अशरफ शिराजी, मो. जावेद आदि ने पुलिस अधीक्षक से श्रीध ही उचित कदम उठाकर शहर के नागरिकों को राहत देने की मांग की है।








