जबलपुर। दिनांक 17 से 22 फरवरी तक सिकंदराबाद तेलंगाना में आयोजित होने वाली 82वी अखिल भारतीय अंतर रेल हॉकी (पुरुष) प्रतियोगिता हेतु पश्चिम मध्य रेल, जबलपुर मंडल के आरिफ अली को तकनीकी अधिकारी व हसन अली एवं श्री अभिषेक श्रीवास को एम्पायर नामित किया गया है। अंतर रेल हॉकी प्रतियोगिता लीग कम नॉक आउट आधार पर खेली जाएगी। साथ ही साथ इस प्रतियोगिता में भारत देश के नामी खिलाड़ी जिन्होनें अंतरराष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय स्तर पर न केवल देश का नाम रोशन किया है वरन् हॉकी को एक नई पहचान दी है। वे सभी हॉकी खिलाड़ी इस प्रतियोगिता में भाग ले रहे है। उक्त प्रतियोगिता के सफल व सुचारु रुप से संचालन हेतु उनकी नियुक्ति पर पश्चिम मध्य रेल के महाप्रबंधक श्रीमति शोभना बंदोपाध्याय, कुशाल सिंह, अध्यक्ष पमरे खेलकूद संघ, प्रभात पीसीपीओ, राजीव कुमार यादव, आईजी आरपीएफ, यशवंत कुमार, महासचिव-पमरे खेलकूद संघ, कमल कुमार तलरेजा, मंडल रेल प्रबंधक, मो. मुनव्वर खान वरि.मंडल सुरक्षा आयुक्त, सुबोध विश्वकर्मा मंडल खेलकूद अधिकारी, स्वप्निल पाटिल, वरि. मंडल यांत्रिक प्रबंधक, मधुर वर्मा वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक, रजनीकांत साहू, दिग्विजय सिंह, हॉजी सैय्यद हैदर अली, मार्बल रॉक हॉकी क्लब के अध्यक्ष अजय मार्को, सचिव अशरफ अली, एशली दास, एल्विन सुशील कुमार, डॉ रमेश शुक्ला, डॉ. विशाल बन्ने, औंकार दुबे, लायन पप्पी खान, असलम अली, अफसर अली, पठान समाज के सरदार हाजी मुईन खान, विक्रम जन्सारी, गुलाम गौस, एवं समस्त खेल प्रेमियों ने शुभकामनाएं दी।








