महाकुंभ में फिर लगी भयानक आग, पुलिस-प्रशासन में मचा हडक़ंप, कई पंडाल जले

Join Us

नई दिल्ली ,(आरएनएस)। महाकुंभ में एक बार फिर से आग लगने की खबर सामने आ रही है। जानकारी के अनुसार यह आग महाकुंभ स्थित लवकुश धाम कैंप में लगी। आग इतनी भयानक थी कि वह तेजी से फैल गई।आग लगने की खबर लगते ही पुलिस-प्रशासन में हडक़ंप मच गया। आग से कई पंडाल जलने की भी सूचना है। आग लगने की जैसे ही खबर लगी तो फायर ब्रिगेड की कई गाडिय़ां मौके के लिए रवाना हो गईं। हालांकि आग से किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। आग कैसे लगी? इसकी जानकारी नहीं हो पाई है। बतादें कि ये तीसरी बार ऐसा हुआ जब महाकुंभ में आग लगी है। इससे पहले नौ फरवरी की रात सेक्टर-23 में आग लगी थी। घटना की सूचना मिलने के बाद तुरंत ही फायर बिग्रेड कर्मचारियों ने आग पर काबू पा लिया था। आग लगने की वजह गैस सिलेंडर का लीक हो बताया गया था। गौरतलब है कि महाकुंभ शुरू होने के साथ ही यहां कई बार आग लग चुकी है। 30 जनवरी को भी महाकुंभ में आग लगी थी। इस घटना में एक दर्जन से ज्यादा टेंट जले थे। आग छतनाग घाट नागेश्वर घाट सेक्टर 22 के पास टेंट सिटी में लगी थी। जानकारी के आग झूंसी की तरफ छतनाग के पास मेला के किनारे यह घाट है। प्राइवेट कंपनी की ओर से लगाए गए वैदिक टेंट सिटी में आग लगी थी।

Previous articleलोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने महाकुंभ में सपरिवार स्नान किया
Next articleसुनीता विलियम्स की वापसी की उलटी गिनती शुरू, लेकिन धरती पर कदम रखते ही घेर लेंगी ये मुसीबतें