द चैम्प्स फन स्कूल में हुआ स्पीच प्रतियोगिता का भव्य समापन

Join Us

नन्हे प्रतिभागियों ने दिखाया अद्भुत आत्मविश्वास

नर्मदापुरम। द चैम्प्स फन स्कूल में आयोजित स्पीच प्रतियोगिता का आज भव्य समापन हुआ। इस प्रतियोगिता का पहला फाइनल राउंड प्री.प्राइमरी के छात्रों के लिए कल आयोजित किया गया था जबकि आज प्राइमरी वर्ग के बच्चों के लिए अंतिम चरण सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। प्रतियोगिता के दोनों फाइनल राउंड पूरे होने के बाद विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।

पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ विनिता अवस्थी सेवानिवृत विभागाध्यक्ष एनएमवी एवं डॉ ममता चौहान प्रसिद्ध डेंटिस्ट एवं समाजसेवी और श्रीमति मोना चटर्जी प्राचार्य स्प्रिंगडेल्स स्कूल उपस्थित रहे। सोनल सोखी एवं विजया जैन ने निर्णायक की भूमिका निभाई।

कार्यक्रम में द चैम्प्स फन स्कूल के प्राचार्य डॉ आशीष चटर्जी ने स्वागत भाषण देते हुए सभी प्रतिभागियों को बधाई एवं शुभकामनाएँ दी और कहा कि इतनी कम उम्र में मंच पर आकर आत्मविश्वास से भाषण देना बच्चों के आत्मविश्वास का परिचायक है जो कि उनके उज्ज्वल भविष्य आकाकी ओर एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने सभी बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस स्पीच प्रतियोगिता के दौरान उपस्थित अभिभावकों ने भी तालियों की गूंज से बच्चों का उत्साहवर्धन किया और उनके आत्मविश्वास की सराहना की। निर्णायकों एवं मुख्य अतिथियों ने भी बच्चों के प्रयासों की सराहना की और उन्हें अगली सफलताओं के लिए प्रेरित किया। डॉ विनीता अवस्थी ने स्कूल की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रम बच्चों के आत्मविश्वास और व्यक्तित्व विकास के लिए बेहद आवश्यक हैं।

मंच संचालन मनाली जैसवाल एवं विनम्रता तिवारी द्वारा किया गया। डायरेक्टर जूही चटर्जी के मार्गदर्शन में स्नेहा राजपूत एवं मनीषा राजोरिया ने कार्यक्रम का सफल आयोजन किया। आभार ज्ञापन सुश्री मनीषा राजोरिया ने किया।

इस भव्य आयोजन के सफल समापन पर विद्यालय परिवार ने सभी विजेताओं एवं प्रतिभागियों को हार्दिक शुभकामनाएँ दीं और भविष्य में भी इस प्रकार के आयोजनों को जारी रखने का संकल्प व्यक्त किया।

Previous articleकेंद्रीय बजट में मध्य प्रदेश और नर्मदापुरम को मिली हैं कई सौगात- सांसद दर्शन सिंह
Next articleप्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में पूरी दुनिया में भारतीय संस्कृति का हो रहा है प्रसार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव