कुपवाड़ा में सेना ने चलाया संयुक्त सर्च ऑपरेशन, हथियार और गोला-बारूद बरामद

Join Us

जम्मू (आरएनएस)। भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने एक संयुक्त कार्रवाई करते हुए कुपवाड़ा क्षेत्र में तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान 2 पिस्तौल, 4 पिस्तौल मैगजीन और अन्य गोला-बारूद बरामद किए गए।
कुपवाड़ा के चन्नीपुरा पेन स्थित बांदी मोहल्ला में सुरक्षाबलों ने शुक्रवार को ज्वाइंट सर्च ऑपरेशन चलाया। यह ऑपरेशन विशिष्ट खुफिया जानकारी के आधार पर चलाया गया। भारतीय सेना के चिनार कोर ने इस ऑपरेशन को लेकर जानकारी साझा की।भारतीय सेना के चिनार कोर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ऑपरेशन की जानकारी देते हुए लिखा, ऑपरेशन बंदी, कुपवाड़ा। 14 फरवरी 2025 को विशिष्ट खुफिया सूचनाओं के आधार पर, भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस द्वारा सामान्य क्षेत्र बंदी मोहल्ला, चन्नीपुरा पैन, कुपवाड़ा में एक संयुक्त तलाशी अभियान शुरू किया गया। तलाशी के दौरान 2 पिस्तौल, 4 पिस्तौल मैगजीन और गोला-बारूद बरामद किया गया है। ऑपरेशन जारी है। इससे पहले, 5 फरवरी को बारामूला जिले के उरी सेक्टर के एक इलाके में सुरक्षाबलों ने एक ज्वाइंट ऑपरेशन के दौरान भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया था।

Previous articleसाइबर अपराध मामले में सीबीआई ने 11 स्थानों पर छापेमारी की
Next articleअरविंद केजरीवाल की मुश्किलें बढ़ीं, अब सीवीसी ने दिए शीशमहल की जांच के आदेश