आयुष्मान आरोग्य शिविर में 1051 रोगियों को मिला लाभ, बचपन, किशोर और युवा स्वास्थ्य देखभाल सेवाओं पर जानकारी दी गई

Join Us

नर्मदापुरम/ आयुष विभाग द्वारा जिला नर्मदापुरम में संचालित 13 आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में आज आयुष्मान आरोग्य शिविर आयोजित किया गया। यह शिविर “बचपन, किशोर और युवा स्वास्थ्य देखभाल सेवाएं” विषय पर केंद्रित था। शिविर में कुल 1051 रोगियों को लाभ मिला और उन्हें आयुष स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। इस शिविर के दौरान बालकों, बालिकाओं, किशोरों, किशोरियों और अन्य हितग्राहियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। शिविर में स्वस्थ रहने के तरीके, व्यक्तिगत स्वास्थ्य, एनीमिया, कृमि रोग, पोषण आहार और संबंधित विषयों पर भी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। आयुष विभाग द्वारा इस शिविर का आयोजन लोगों में आयुष चिकित्सा के लाभों और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किया गया। विभाग ने इस अवसर पर युवाओं और बच्चों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता को बढ़ाने का भी प्रयास किया।

Previous articleजिला शिक्षा केंद्र नर्मदापुरम के कठिन परिश्रम का प्रतिफल है राष्ट्रीय स्कॉच अवार्ड : कलेक्टर सुश्री मीना
Next articleजिले में शहरी स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत शहरी अर्बन क्षेत्र का भ्रमण किया गया