जबलपुर।संस्कृति संस्कार संगठन द्वारा एक निर्धन कन्या को उसके विवाह के लिए दैनिक जीवन के साथ घर-गृहस्थी का सामान उपहार स्वरूप दिया गया। कन्या के घर की परिस्थिति ठीक नहीं होने के कारण संस्कृति संस्कार के सदस्यों ने कन्या के विवाह के एक दिन पूर्व कन्या के घर जाकर गृहस्थी के साथ श्रृंगार का सामान दिया जिसमें आलमारी, मिक्सर-ग्राइंडर,सोने की लौंग,चांदी की पायल, बिछिया,बर्तन, 11साड़ियां, विविध श्रृंगार सामग्री,इलेक्ट्रिक प्रेस,दो कंबल, दो बेडसीट एवं नगद राशि आदि उपहार स्वरूप भेंट करके निर्धन परिवार को मदद पंहुचाई । संस्था अध्यक्ष श्रीमती शोभा तिवारी ने बताया कि मानवीय सेवा के नेक कार्य में श्रीमती गायत्री दुबे, श्रीमती शोभा पवार श्री अनुराग शोभा तिवारी,मीना श्रीवास्तव, विनोद अग्निहोत्री, संगीता साहू, स्नेहलता साहू,मीनल शाह, मधु वाजपेई,अजय रितु रावत, अरूणा दुबे,पूजा तिवारी, नन्दा शर्मा,आशा यादव,राजेश पाठक प्रवीण,डॉ. गोपाल दुबे,एम.के.सोनी , सुनील अवस्थी,शिखा श्रीवास्तव रानू, सुरिंदर गुजराल का सहयोग रहा।








