कर्मचारियों की बेहतरी, सुरक्षित भविष्य के साथ संस्थान की प्रगति में अहम भूमिका निभाने वाले एकमात्र नेता थे पूर्व विधायक डी पी पाठक

Join Us

चौदहवीं पुण्य तिथ‍ि श्रम शक्त‍ि ‍दिवस के रूप में मनाई गई

जबलपुर । मध्यप्रदेश विद्युत कर्मचारी संघ फेडरेशन के संस्थापक महामंत्री, इंटक के पूर्व राष्ट्रीय संगठन मंत्री, पूर्व नगर कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक स्व. डी.पी. पाठक की पुण्य तिथि‍ श्रमशक्त‍ि दिवस के रूप में संचालन संधारण संभाग विजय नगर परिसर के पास मनाई गई। इस अवसर पर वरिष्ठ नेता यू के पाठक ने कहा कि आदरणीय पाठक जी के कुशल नेतृत्व में फेडरेशन अनुशासित, रचनात्मक और सकारात्मक भूमिका निभाने वाला संगठन बना और काम किया । आदरणीय पाठक जी ने बिजली सेक्टर के कर्मचारियों की बेहतरी, सुरक्षित भविष्य के लिए जो किया है वह ऐतिहासिक है। उनके निर्णयों की आज भी चर्चा होती है। दिनेश दुबे ने कहा कि श्रमिकों के मसीहा डी पी पाठक हमेशा कहते थे कि उघोगो की प्रगति से ही कर्मचारियों की उन्नति और हर सुविधा संभव है। ऐसी सकारात्मक सोच रखने वाले वे एकमात्र नेता थे।‌ केदारनाथ अग्निहोत्री ने कहा कि उन्होंने प्रंबधन और शासन से चर्चा कर कर्मचारियो की बेहतरी हेतु अनेक ऐतिहासिक निर्णय कराएं है। जिनका लाभ आज भी मिल रहा है। उमाशंकर दुबे ने कहा कि हम लोग शुरूआत से ही आदरणीय पाठक जी के संपर्क में आएं और उनसे हमेशा कर्मचारी और राजनैतिक क्षेत्रों के कार्यों का अनुभव प्राप्त किया। आदरणीय पाठक जी ने कर्मचारियों के संगठन को शून्य से शिखर तक पहुंचाया। केदारनाथ अग्निहोत्री ने कहा कि उनके नेतृत्व में कर्मचारियों को बेहतर सुविधाएं और वेतनमान मिला। उन्होंने फेडरेशन को अपने परिश्रम और कुशल नेतृत्व से राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई है। आई के अग्रवाल ने अपने उद्बोधन में कहा कि श्री पाठक जी ने श्रम क्षेत्र में पूरे भारतवर्ष में साथ ही साथ विश्व में एक अलग पहचान बनाई और श्रमिकों के हितों की लड़ाई में हमेशा संघर्षरत रहे।
कार्यक्रम में पधारे वरिष्ठ साहित्यकार, लेखक विजय तिवारी जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि उनके निर्णय आज भी समसामयिक है और उनकी दूरदृष्टी आज भी महसूस हो रही है। बीस साल पहले उन्होंने जो बिजली सेक्टर और कंपनियों के विषय में जो विचार रखे थे वह सब आज परिलक्षित हो रहें हैं। उनकी सोच आज भी मागदर्शन का काम करतीं हैं । अविनाश तिवारी जी ने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके अथक प्रयासों से फेडरेशन का जो बृहद रुप था अब फेडरेशन के सभी साथियों को मिलकर फिर वही स्थिति लाना होगी। तभी कर्मचारियों का हित संवर्धन हो सकेगा।हमे
पुनः सम्पर्क अभियान चलाना होगा।
इस अवसर पर श्री दिनेश गोस्वामी, दयाशंकर द्विवेदी, पापा अग्रवाल, विजय डोंगरे,सुनील पटेल, भारत कुमार भनेश, मनीष गाडेवाल, विनोद कोरी,रवि यादव, घनश्याम पटेल,आर के अग्रवाल, अविनाश तिवारी, नरेंद्र तिवारी, मोहित पटेल सहित बड़ी संख्या में फेडरेशन के सभी कर्मठ पदाधिकारी, सदस्य गण आदि उपस्थ‍ित थे और उन्होंने सभी का स्वागत किया । सभी ने अपने उद्बोधन में डी.पी. पाठक जी के द्वारा श्रमिक हितों के कार्यों का उल्लेख किया और कहा कि हमें उनके बताए हुए मार्ग पर चलना चाहिए।
कार्यक्रम का संचालन कुशल संचालक दिनेश दुबे एवं आभार प्रदर्शन उमाशंकर दुबे द्वारा किया गया। कार्यक्रम के शुभारंभ में सभी अतिथ‍ियों एवं उपस्थ‍ित जनों ने पाठक जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की।

Previous articleराजस्व वसूली के लिए निगमायुक्त प्रीति यादव ने दिखाई सख्ती : बकायदारों के विरूद्ध भवन कुर्क करने की कि गई कार्रवाई
Next articleदस माह में लगभग 6773 करोड़ रूपये ओरिजिनेटिंग रेवेन्यू अर्जित किया