भोपाल (आरएनएस)। मध्य प्रदेश शासन द्वारा संचालित जिला स्तरीय उत्कृष्ट विद्यालय और विकासखंड स्तरीय मॉडल स्कूलों में कक्षा 9 वीं में प्रवेश लेने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए ये जरूरी खबर है, स्कूल शिक्षा विभाग ने छात्र हितों को ध्यान में रखते हुए ऑनलाइन आवेदन करने की तारीख को बढ़ाकर अब 15 फरवरी कर दिया है यानि अब 15 फरवरी तक ऑनलाइन आवेदन स्वीकार किये जायेंगे, इसी के साथ विभाग ने चयन परीक्षा की तारीख में भी आंशिक संशोधन करते हुए अब 9 मार्च रविवार कर दिया है, अर्थात अब प्रवेश चयन परीक्षा 9 मार्च को होगी।जिला स्तरीय उत्कृष्ट विद्यालय और विकासखंड स्तरीय मॉडल स्कूलों में सत्र 2025-26 में 9वीं कक्षा में प्रवेश के लिए चयन परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है, 16 जनवरी 2025 से शुरू हुई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया की अंतिम तारीख 10 फरवरी 2025 तक थी लेकिन अब इसमें संशोधन किया गया है, स्कूल शिक्षा विभाग ने एक आदेश निकालकर इसे 10 फरवरी से बढ़ाकर 15 फरवरी कर दिया है यानि 15 फरवरी तक आवेदन स्केवीकार किये जायेंगे, इसके बाद कोई भी आवेदन स्वीकार नहीं किया जायेगा।
–







