जम्मू के अखनूर सेक्टर में आईईडी विस्फोट, सेना के 2 जवान शहीद

Join Us

श्रीनगर (ए.)। भारतीय सेना ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के अखनूर सेक्टर में एक संदिग्ध इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) फटने से कम से कम दो सैनिकों की मौत हो गई और एक घायल हो गया। यह धमाका दोपहर साढ़े तीन बजे एलओसी के पास हुआ जहां सेना के जवान गश्त अभियान चला रहे थे। विस्फोट के बाद, नियंत्रण रेखा पर बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू करने के लिए और अधिक सैनिकों को तैनात किया गया है। एक घायल सैनिक को इलाज के लिए हवाई मार्ग से नजदीकी सेना अस्पताल ले जाया गया है। एक एक्स पोस्ट में व्हाइट नाइट कॉप्र्स ने कहा कि इलाके में सेना का दबदबा है और तलाशी अभियान जारी है। इसमें कहा गया कि अखनूर सेक्टर के लालेली में बाड़ पर गश्त के दौरान संदिग्ध इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस विस्फोट की सूचना मिली, जिसके परिणामस्वरूप कथित तौर पर दो लोगों की मौत हो गई। हमारे अपने सैनिक इलाके पर हावी हैं और तलाशी अभियान जारी है। व्हाइट नाइट कोर दो वीर सैनिकों के सर्वोच्च बलिदान को सलाम करता है और श्रद्धांजलि देता है।

Previous articleपब्लिक प्लेस में छोटे कपड़े पहनने पर होगी सजा? दिल्ली कोर्ट ने सुनाया अहम फैसला
Next articleईवीएम से डेटा डिलीट न करें, चुनाव आयोग को सुप्रीम कोर्ट का निर्देश