भोपाल(ए)। कोतवाली पुलिस ने किडनेप के मामले में फरार आरोपी शाहिद को भोपाल रेल्वे स्टेशन प्लेट फार्म से उस समय दबोचा है, जब वह शहर से बाहर भागने की फिराक में था। टीआई काशीराम कुशवाहा ने बताया की बीते साल 13 अगस्त 2024 को फरियादी दानिश खॉन ने रिर्पोट दर्ज कराते हुए बताया था की उसे एक्टिवा सवार तीन बदमाश चाकू अडाक़र डिजायर कार मे जर्बरदस्ती अगवा कर ले गये थे। उस कार में पहले से दो और युवक बैठे थे। कार मे बैठाने के बाद बदमाशो ने उसकी ऑख पर कपडा बांध दिया था। पुलिस ने शप्पू पिस्टल, शाहिद,अयान सहित दो अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया। मामले में आरोपी शप्पू पिस्ट, शाहरूख, अयान को गिरफ्तार कर लिया गया था, लेकिन आरोपी शाहिद खांन पिता जाहिद खांन (28) मूल निवासी, ग्राम राहतगढ जिला साग, हाल पतामुरली नगर निशातपुरा घटना के बाद ही फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी पर 3 हजार का इनाम घोषित किया गया था। बीते दिन टीम को मुखबिर से सूचना मिली की इनामी आरोपी शाहिद प्लेट फार्म नबर 6 पर खडा है, जो शहर से बाहर भागने की फिराक में है। खबर मिलते ही टीम ने घेराबंदी कर उसे दबोच लिया। पुलिस ने बाताया की आरोपी शाहिद आदतन अपराधी है, जिसके खिलाफ शहर के कई थानो में संगीन धाराओ के 20 मामले दर्ज है।








