भोपाल में दो-तीन दिन ठंड से थोड़ी राहत, फि र एक और दौर आएगा

Join Us

भोपाल (आरएनएस)। भोपाल सहित प्रदेश भर का मौसम रविवार को ठंडा-गरम रहा। दिन के तापमान में हल्का उछाल देखने को मिला, लेकिन रात का पारा एक बार फिर गिरता नजर आया। जम्मू-कश्मीर से आ रही बर्फीली हवाओं के कारण भोपाल सहित प्रदेश के मौसम में अचानक बदलाव आया है।
-रात के तापमान में गिरावट
मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार और रविवार की रात प्रदेश के अधिकतर शहरों के न्यूनतम तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की गई। जबलपुर, इंदौर और शहडोल संभाग के जिलों का न्यूनतम तापमान सामान्य से काफी कम रहा। मौसम विभाग ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मौसम में यह बदलाव देखा गया है।
-शीतलहर का अलर्ट
मौसम विभाग ने सोमवार के लिए प्रदेश के कई जिलों में शीतलहर का अलर्ट जारी किया है। शहडोल, अशोकनगर, मंडला, नौगांव, पचमढ़ी और सिंगरौली में शीतलहर का प्रभाव रह सकता है। वहीं, उमरिया, खजुराहो, राजगढ़, शाजापुर, ग्वालियर, अनूपपुर, मलाजखंड, सतना, जबलपुर, नीमच, टीकमगढ़ और रीवा में हल्की शीतलहर का असर देखने को मिल सकता है।

Previous articleगरीब से गरीब के जीवन में बदलाव लाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री डॉ.यादव
Next articleसौरभ शर्मा, चेतन सिंह, शरद जायसवाल की ईडी को मिली 7 दिन की रिमांड, 17 फरवरी तक होगी पूछताछ, क्या अब खुलेगा राज ?