मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आंध्रप्रदेश के तीर्थयात्रियों की असामयिक मृत्यु पर दु:ख व्यक्त किया

Join Us

भोपाल (आरएनएस)। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रयागराज से आ रहे आंध्रप्रदेश के तीर्थयात्रियों की भीषण सडक़ दुर्घटना में हुई असामयिक मृत्यु पर दु:ख व्यक्त किया है। उल्लेखनीय है कि जबलपुर जिले के सिहोरा में नागपुर-प्रयागराज नेशनल हाइ-वे पर ट्रैवलर और ट्रक की भिंड़त से यह हादसा हुआ। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि घायलों के समुचित उपचार और सभी मृतकों के परिजन से सम्पर्क कर पार्थिव देह पहुंचाने की व्यवस्था के लिए जिला प्रशासन को निर्देशित किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बाबा महाकाल से दिवंगत आत्माओं को अपने चरणों में स्थान देने और शोकाकुल परिजन को यह अथाह दु:ख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रयागराज की यात्रा लंबी है, इसलिए वाहन चालकों के पर्याप्त आराम और नींद का ध्यान रखना आवश्यक है। साथ ही तेज रफ्तार से वाहन चलाने से भी बचना चाहिए। उन्होंने बताया कि स्थानीय अधिकारियों को दुर्घटना के संबंध में जांच के लिए आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।

Previous articleजेल से रिहा होने वाले बंदियों से संपर्क कर उन्‍हें स्‍वरोजगार हेतु ऋण दिलाया जाए – कलेक्‍टर
Next articleउप मुख्यमंत्री देवड़ा ने जबलपुर के पास हुई सडक़ दुर्घटना पर गहन दुख व्यक्त किया