सीएम हेल्पलाइन पर लंबित शिकायतों का संतुष्टिपूर्वक निराकरण करें-सीईओ तिवारी

Join Us

भोपाल (आरएनएस)। कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह के निर्देशन में सीईओ जिला पंचायत इला तिवारी ने समय-सीमा पत्रों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने सीएम हेल्पलाइन पर लंबित शिकायतों को प्राथमिकता से निराकरण करने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने आगामी समाधान ऑनलाइन के लिए चिन्हित विषयों की समीक्षा की एवं लंबित शिकायतों के संतुष्टिपूर्वक निराकरण करने के लिए निर्देशित किया। सीईओ इला तिवारी ने आज कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में समय-सीमा पत्रों की समीक्षा बैठक में ये निर्देश दिए। बैठक में एडीएम अंकुर मेश्राम, प्रकाश नायक, एसडीएम एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Previous articleसबनानी ने कमला नेहरू स्कूल में बच्चों के साथ सूना परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम
Next articleअंग दान है कई लोगों को जीवन देने का पुनीत कार्य : मुख्यमंत्री डॉ. यादव