जबलपुर: जिला जुजित्सु संघ की कार्यकारिणी का हुआ गठन,4 उपाध्यक्ष, अध्यक्ष, महासचिव, कोषाध्यक्ष एवं दो सदस्यों का हुआ चयन,मदन महल स्थित रॉक फोर्ड सोफ्टसोल कम्प्यूटर एकेडमी स्थित जुजित्सु मार्शल आर्ट एकेडमी में दिनांक 09 फरवरी 2025 को जबलपुर जिला जुजित्सु संघ का हुआ चुनावी प्रक्रिया सम्पन्न जिसमें सभी सदस्यों ने सर्वसहमति से अध्यक्ष पद पर श्री राजकुमार यादव, उपाध्यक्ष पद पर श्री प्रकाश यादव,विजय पांडे, मुकेश सोनी,पवन कुमार कनौजिया के साथ महासचिव पद पर जयराज चौधरी कोषाध्यक्ष पद पर श्रीमती बीना यादव, संयुक्त सचिव मोहित यादव, सहसचिव शशांक सिंह ठाकुर व तकनीकी निदेशक रविराज चौधरी मीडिया प्रभारी आकाश पांडे को सभी सदस्यों ने सर्वसहमति से चुना। चुनावी प्रक्रिया के दौरान चयनित अध्यक्ष राजकुमार यादव उपाध्यक्ष प्रकाश यादव ने बताया कि इस खेल विधा को शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के हर ब्लॉक स्तर पर इसका प्रशिक्षण शिविर लगाकर इस खेल को ज्यादा से ज्यादा खिलाड़ियों को जोड़कर मध्यप्रदेश शासन की खेल योजनाओं का लाभ दिलाने का कार्य किया जाएगा ।
खिलाड़ी एवं सदस्यों ने पदाधिकारियों का मुख मिष्ठान कर शुभकामनाएं व्यक्त की ।








