सर्विस मीट का फैशन शो के साथ समापन

Join Us

भोपाल(आरएनएस)। आईपीएस सर्विस मीट के दूसरे और अंतिम दिन कोलार रिसोर्ट में गेम्स का आयोजन किया गया जिसमें ऑफिसर्स के साथ उनकी फैमिली भी पहुंची इस दौरान डीजे व म्यूजिक का भी सभी ने आनंद लिया और शाम के समय पुलिस ऑफिसर्स मेस में कल्चरल इवेंट्स का फाइनल आयोजन किया गया। जिसमें गीत संगीत की प्रस्तुति दी गई इस दौरान आईपीएस ऑफीसर्स ने फिल्मी व देशभक्ति गीतों से शाम को सुरीला बनाया इसके बाद फैमिली फैशन शो का आयोजन किया गया। जिसमें सभी ने बढ़ चढक़र भाग लिया। कल्चरल इवेंट्स के बाद फिर एक बार सभी ने डीजे की धुन पर डांस किया और दोस्तों व परिवार के साथ बिताए इन दो दिनों के यादगार पलों को सहेजा। आईपीएस सर्विस मीट में डीजीपी कैलाश मकवाना, पूर्व डीजीपी सुधीर कुमार सक्सेना, ऋषि शुक्ला, स्पेशल डीजी प्रज्ञा ऋचा श्रीवास्तव, एडीजी योगेश चौधरी, आईजी चंद्रशेखर सोलंकी, राजेश चंदेल, ष्ठढ्ढत्र रियाज इकबाल ने अपने परिवार के साथ रैंप वॉक किया।
आईपीएस ऑफीसर्स मीट 2025 के अंतर्गत सभी ऑफिसर्स अपनी फैमिली के साथ उपस्थित थे, दो दिवसीय आईपीएस सर्विस मीट का फैशन शो के साथ समापन भोपाल में हो गया।

Previous articleदूल्हे का सीबील स्कोर देख लडक़ी वालों का परिवार हैरान, तोड़ दी शादी
Next articleमुख्यमंत्री और केन्द्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर की मुलाकात