पीएमश्री कार्यक्रम का छठवां चरण 10 फरवरी से शुरू

Join Us

स्कूलों द्वारा आवेदन करने की अंतिम तिथि 16 फरवरी

 सीहोर/शासन के निर्देशानुसार मध्य प्रदेश में पीएमश्री (प्रधानमंत्री स्कूल्स फॉर राइजिंग इंडिया) कार्यक्रम का छठवें चरण की शुरुआत हो रही है। वर्तमान में प्रदेश में 692 पीएमश्री विद्यालय स्वीकृत हुए हैं।  छठवें चरण का उद्देश्य राज्य के शेष विकासखण्डों में शैक्षिक बुनियादी ढांचे का विस्तार करना है, ताकि कोई भी विद्यार्थी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से वंचित न रहे। पीएमश्री पहल उन्नत शिक्षा सुविधाओं, आधुनिक शिक्षण उपकरणों और समग्र विकास माहौल प्रदान करके शैक्षिक परिदृश्य को बदलने में महत्वपूर्ण रही है। छठवें चरण की चयन प्रक्रिया के तहत स्कूलों द्वारा इसके आवेदन के लिए 10 फरवरी 2025 को ऑनलाइन चैलेंज पोर्टल ओपन होगा। स्कूलों द्वारा इसमें आवेदन करने की अंतिम तिथि 16 फरवरी 2025 है। इसी प्रकार जिला स्तरीय सत्यापन 19 फरवरी तक एवं राज्य तथा केंद्र शासित क्षेत्र स्तरीय सत्यापन एवं अनुमोदन 23 फरवरी तक संपन्न होगा। इसके पश्चात 28 फरवरी तक फाइनल सिलेक्शन किया जाएगा। स्कूलों का चयन ऑनलाइन चैलेंज पद्धति के माध्यम से किया जाएगा, जहां वे स्वयं आवेदन करेंगे। विद्यालयों को चयनित होने के लिए शहरी क्षेत्रों के स्कूलों को 70 प्रतिशत और ग्रामीण क्षेत्रों के स्कूलों को 60 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे। प्रत्येक विकासखण्ड या शहरी क्षेत्र से अधिकतम 02 विद्यालयों माध्यमिक/उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का चयन किया जाएगा।

Previous articleआज किया जाएगा भव्य भंडारे का आयोजन
Next articleएमपीपीएससी प्रारंभिक परीक्षा में जिले के 1106 परीक्षार्थी होंगे शामिल