आज का राशिफल

Join Us

मेष राशि: आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। आज दिन भर आपकी एनर्जी भरपूर बनी रहेगी और विपरीत परिस्थितियों में भी आप समस्या का हल निकालने में सक्षम रहेंगे। आज आय के साधनों में बढ़ोतरी होगी। आपको किसी नजदीकी रिश्तेदार के यहां धार्मिक आयोजन में जाने का मौका मिलेगा। अगर जमीन-जायदाद संबंधी मामला चल रहा है, तो आपसी सहमति से सुलझ सकता है।
वृष राशि: आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। अगर मन में किसी बात को लेकर कुछ नकारात्मक विचार उठ रहे हैं तो उन पर काबू पाने का प्रयास करेंगे और सफल भी होंगे। आज अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए ध्यान केंद्रित करेंगे। कुछ समय आध्यात्मिक गतिविधियों या मेडिटेशन आदि में बिताएंगे इससे काफी हद तक आपको सुकून मिल सकता है। कार्यक्षेत्र की आंतरिक गतिविधियों पर उचित निगरानी रखना जरूरी है।
मिथुन राशि: आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। अगर पैतृक संपत्ति संबंधी मामला अटका हुआ है तो आपसी तालमेल से सुलझाने की कोशिश करेंगे। कहीं पैसा उधार दिया हुआ है या रुका हुआ है तो वापस मिलने के योग बन रहे हैं। आज आपके सहज और उत्तम स्वभाव की वजह से लोग आपकी ओर आकर्षित होंगे।
कर्क राशि: आज का दिन आपके लिए सुनहरा रहने वाला है। आज किसी रिश्तेदार के साथ चल रही अनबन को सुधारने में आप की विशेष भूमिका रहेगी, सभी लोग आपकी बात मानेंगे। कारोबार में अपनी जिम्मेदारियों को निभाने के लिए बहुत मेहनत करने की जरूरत है। आज ऑफिस में बहुत अच्छी जिम्मेदारी मिल सकती है, जिसे आप बखूबी निभानें में सफल होंगे। आज बच्चों की गतिविधियों और दिनचर्या से आप संतुष्ट रहेंगे।
सिंह राशि: आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है। आज प्रॉपर्टी संबंधी समस्या का समाधान निकालने के लिए अच्छा समय है, अनुभवी लोगों का सपोर्ट मिलेगा। सावधानी और आत्मविश्वास द्वारा अधिकतर काम सुचारु रूप से संपन्न हो जाएंगे। आज अपने निर्णय को ही प्राथमिकता देंगे। अपनी समस्याओं को छोडक़र नई शुरुआत करने की कोशिश करें। आज आपको किसी प्रभावशाली व्यक्ति का साथ मिलेगा।
कन्या राशि: आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज किसी न किसी कार्य को लेकर चल रही व्यस्तता आपको थका देगी, परंतु इस मेहनत का परिणाम बेहतर मिलने से राहत मिलेगी। किसी समारोह में शामिल होने का मौका मिलेगा, आपसी मेलजोल से खुशी मिलेगी।
तुला राशि: आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज आप जिस काम को पूरा करने की ठान लेंगे, उसे पूरा करके ही दम लेंगे। आज सामाजिक गतिविधियों में आपका योगदान अवश्य रहेगा, इससे संपर्क दायरा बढ़ेगा और साथ ही अपने लक्ष्य के प्रति पूर्ण रूप से एकाग्र चित्त रहेंगे। फाइनेंस के मामलों में आज का दिन फायदेमंद साबित होगा।
वृश्चिक राशि: आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आज कारोबार में कुछ समस्याएं आ सकती है, लेकिन साथी और कर्मचारियों की मदद से समस्या हल हो जाएगी। नए काम से जुड़ी योजना बनाने से पहले उसके बारे में पूरी जानकारी लेना जरूरी है। कार्यस्थल पर आज काम कम होने से सुकून मिलेगा।
धनु राशि: आज का दिन आपके लिए नई उमंग से भरा रहने वाला है। आज पिछले कुछ समय से चल रहे खर्चो को व्यवस्थित करने से आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। आज बड़ी उपलब्धि मिलने से मन प्रसन्न रहेगा, साथ ही और नई जानकारियां सीखने को मिलेंगी। आज बच्चों का पढ़ाई की तरफ ध्यान देखकर मन में तसल्ली रहेगी। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी।
मकर राशि: आज का दिन आपके लिए ख़ास होने वाला है। आज अपने आसपास की स्थिति को सकारात्मक नजरिए से समझेंगे इससे आप और प्रभावशाली होंगे। आज कई तरह की गतिविधियों में व्यस्तता रहेगी और आपको इसके उत्तम परिणाम भी मिलेंगे। बच्चों की पढ़ाई अथवा करियर को लेकर चल रही उलझन दूर होगी। ऊर्जा और उत्साह को बनाए रखने से मनोवांछित परिणाम हासिल करेंगे।
कुंभ राशि: आज का दिन फेवरेबल रहने वाला है। आज आप अपने दृढ़ निश्चय और मेहनत से किसी विशेष काम को पूरा करने में सफलता हासिल करेंगे। आज किसी भी स्थिति में ज्यादा न उलझे और अपने गुस्से पर काबू रखें। घर के अनुभवी व्यक्ति की सलाह और मार्गदर्शन की अवहेलना नहीं करेंगे तो कुछ अच्छा और नया सीखने को मिल सकता है। किसी राजनीतिक व्यक्ति की भी सहायता मिलेगी। इस राशि के छात्रों को अपनी पढ़ाई और करियर को लेकर चल रही समस्या का समाधान मिलने से सुकून रहेगा।
मीन राशि: आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। जीवन में आपको जो सफलता अभी तक प्राप्त हुई हैं, उनकी वजह से स्थिरता मिलेगी। आज आपके जीवनसाथी का साथ आपके आत्मविश्वास और आत्म बल को और अधिक मजबूत बनायेगा। सामाजिक गतिविधियों में आपकी उपस्थिति रहेगी और संपर्क दायरा भी बढ़ेगा। आज आपको भविष्य संबंधी निर्णय लेने में किसी खास व्यक्ति का मार्गदर्शन मिलेगा। व्यापार में रोज की अपेक्षा ज्यादा लाभ होने से मन प्रसन्न रहेगा।

Previous articleइलेक्ट्रॉनिक माध्यमों से नोटिस
Next articleआतिशी ने छोड़ा सीएम पद, उपराज्यपाल को सौंपा इस्तीफा