सीहोर नपा ने विकास शुल्क कम करने शासन को भेजा प्रस्ताव
कांग्रेस पार्टी जनहित की लड़ाई आगे भी लड़ती रहेगी – पंकज शर्मा
सीहोर । पिछले दिनों कांग्रेस पार्टी ने जिला कांग्रेस महासचिव पंकज शर्मा के नेतृत्व में नपाध्यक्ष विकास प्रिंस राठौर के नाम संबोधित एक ज्ञापन सीहोर नपा सीएमओ भूपेंद्र दीक्षित को सौंपा था जिसमें अवैध कॉलोनी वासियों से वसूले जा रहे भारी भरकम विकास शुल्क को वापस लेने की मांग की गई थी और इसके लिए कांग्रेसजनों ने एक अनोखा तरीका अपनाते हुए नपा सीएमओ को गुलाब के फूल भेंट कर गांधीगीरी के माध्यम से इस शुल्क के बारे में अपना विरोध जताया था । पंकज शर्मा ने कहा कि उन्होंने सीहोर नपा से ये शुल्क कॉलोनाइजर से वसूल करने की मांग की थी, हालांकि सीहोर नपा ने उनकी पूरी मांग तो नहीं मानी लेकिन उनके दवाब में अब इस विकास शुल्क को कम करने का प्रस्ताव राज्य शासन को भेजा है । पंकज शर्मा ने कहा है कि वो और कांग्रेस पार्टी आगे भी जनहित के मुद्दों के लिए विरोध करते रहेंगे और जनता के लिए सड़क पर उतरकर लड़ने के लिए हमेशा तैयार रहेंगे और आगे भी शासन और प्रशासन को ऐसे जनविरोधी फैसले बदलने के लिए मजबूर होना ही पड़ेगा और यदि ऐसा नहीं हुआ तो जनता के लिए उग्र आंदोलन करने से कांग्रेस पार्टी कभी पीछे नहीं हटेगी ।







