अहमदाबाद (ए.)। अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन लिमिटेड (एपीएसईजेड) ने इस साल जनवरी में अब तक का सबसे अधिक 39.9 मिलियन मीट्रिक टन (एमएमटी) कार्गो हैंडल किया। यह पिछले साल की तुलना में 13 फीसदी अधिक है। इस उपलब्धि में कंटेनर कार्गो में 32 फीसदी और तरल पदार्थ और गैस में 18 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई। यह जानकारी एपीएसईजेड ने मंगलवार को दी।
अदाणी समूह के इस प्रमुख बंदरगाह ने जनवरी 2025 में कुल 372.2 एमएमटी कार्गो हैंडल किया। यह सालाना आधार पर 20 फीसदी की वृद्धि है। इसमें तरल पदार्थ और गैस की हैंडलिंग में भी 9 फीसदी की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई।








