किड्स फाउंडेशन स्कूल के स्पोर्ट्स डे : जहां खेल मिला अनुशासन से…

Join Us

जबलपुर। जब खेल का मैदान उत्साह से गूंजे और हर कदम सफलता की कहानी कहे, तब समझ लीजिए कि बात हो रही है किड्स फाउंडेशन स्कूल के भव्य स्पोर्ट्स डे की, जिसने इस साल आनंद नगर, आधारताल, जबलपुर क्षेत्र में एक नया इतिहास रच दिया।
इस आयोजन की खास बात यह रही कि पूरे आधारताल में सिर्फ किड्स फाउंडेशन स्कूल ही ऐसा संस्थान है जहां खेलों के साथ-साथ बच्चों के सर्वांगीण विकास पर जोर दिया जाता है। अबेकस, जूडो, जिम्नास्टिक, और बैंड परेड जैसे विशेष कार्यक्रमों ने इस आयोजन को और भी खास बना दिया।
जहां तविश सर के मार्गदर्शन में बच्चों ने जूडो और जिम्नास्टिक में लचीलापन और साहस का परिचय दिया, वहीं नीरज सर के निर्देशन में बैंड की गूंज ने पूरे आयोजन को गरिमा प्रदान की। बच्चों ने अबेकस के जरिए मानसिक गणना कौशल का शानदार प्रदर्शन किया, जिससे उनकी बौद्धिक क्षमता की झलक दिखाई दी। इस आयोजन की सफलता के पीछे किड्स फाउंडेशन स्कूल के प्रबंधन की मेहनत और दूरदर्शिता छिपी है।

डायरेक्टर शेख रियाज़ मोहम्मद की प्रेरणा और प्रिंसिपल सल्तनतजहां के नेतृत्व ने हर गतिविधि को नई दिशा दी। वाइस प्रिंसिपल आकांक्षा पटेल और कोऑर्डिनेटर उज़मा सिद्दीकी ने कार्यक्रम के संचालन को बेहद सशक्त और व्यवस्थित बनाया, जहां डॉ. मोइन अंसारी का विशेष योगदान रहा। खेलों को एक नई पहचान देने में स्पोर्ट्स कोऑर्डिनेटर शमीमा नियाज़ी और फरीद नियाज़ी का महत्वपूर्ण योगदान रहा। वहीं, स्पोर्ट्स इंचार्ज मो. हाशिम सर ने खिलाड़ियों के प्रशिक्षण और अनुशासन को सुनिश्चित किया।
अभिभावकों और दर्शकों की तालियों ने न केवल बच्चों का हौसला बढ़ाया बल्कि यह साबित कर दिया कि किड्स फाउंडेशन स्कूल सिर्फ एक शिक्षण संस्थान नहीं, बल्कि एक ऐसा मंच है जहां प्रतिभा और व्यक्तित्व दोनों को निखारा जाता है। इस अवसर पर मुख्य अतिथि, मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के अध्यक्ष धनय कुमार जैन की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम को और भी खास बना दिया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि, मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के अध्यक्ष धनय कुमार जैन की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम को और भी खास बना दिया। साथ ही विशेष अतिथियों में अमन शर्मा,अब्दुल सत्तार और कमर इकबाल की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। कार्यक्रम में एडवोकेट शादाब खान का योगदान सराहनीय रहा।

Previous articleकिसानों के सामने झुकी प्रदेश सरकार, मुख्यमंत्री के प्रतिनिधि के तौर पर ज्ञापन लेने किसानों के बीच पहुंचे उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा
Next articleजबलपुर से होते हुए कुंभ मेला स्पेशल ट्रेन सेवाओं का संचालन