सीहोर। शहर का नाम देश में वृद्धि करने वाले और हर समय सनातन को मजबूत करने वाले जगद गुरु पंडित अजय पुरोहित के जन्म दिन के मौके पर बुधवार को शहर के पावर हाउस चौराहे स्थित पंच मुखी हनुमान मंदिर समिति और मानस मंडल की ओर से उत्साहपूर्वक समारोह कर नागरिक अभिनंदन किया जाएगा। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार प्रयाग राज में गत दिनों संतों, नागओं के मध्य उनका विशेष अभिषेक करने के उपरांत जगद गुरु की उपाधि प्रदान की गई थी। उनके जगद गुरु बनाए जाने पर शहर में मंदिर समिति और मानस मंडल के तत्वाधान में भव्य आयोजन शाम को साढ़े छह बजे किया जाएगा।








