गंदगी फैलाने पर पंचशील नगर स्थित वाइन शॉप पर लगाया ताला, 20 हजार का किया स्पॉट फाईन

Join Us

भोपाल।(आरएनएस)।नगर निगम, भोपाल द्वारा शहर को और स्वच्छ बनाने के लिए निरंतर स्वच्छता संबंधी कार्यवाही तीव्र गति से की जा रही है साथ ही स्वच्छता की कई स्तरों पर मानीटरिंग भी की जा रही है। इसके साथ ही स्वच्छता में बाधा उत्पन्न करने और वातावरण को दूषित करने वालों के विरूद्ध नगर निगम द्वारा निरंतर सख्त कार्यवाही की जा रही है। निगम आयुक्त हरेन्द्र नारायण द्वारा सोमवार को निरीक्षण के दौरान लिंक रोड नं. 03 पंचशील नगर स्थित वाइन शॉप द्वारा गंदगी फैलाने पर सख्त कार्यवाही के निर्देश दिए गए जिस पर निगम के अपर आयुक्त स्वास्थ्य ने अपने सामने लिंक रोड नं. 03 पंचशील नगर वाइन शॉप पर ताला लगवाने की कार्यवाही की तदुपरांत वाइन शॉप पर 20 हजार रूपये के स्पॉट फाईन की राशि जमा कराई।नगर निगम, भोपाल द्वारा शहर को और स्वच्छ बनाने के लिए निरंतर स्वच्छता संबंधी कार्यवाही तीव्र गति से की जा रही है साथ ही स्वच्छता की कई स्तरों पर मानीटरिंग भी की जा रही है। इसके साथ ही स्वच्छता में बाधा उत्पन्न करने और वातावरण को दूषित करने वालों के विरूद्ध नगर निगम द्वारा निरंतर सख्त कार्यवाही की जा रही है। निगम आयुक्त हरेन्द्र नारायण द्वारा सोमवार को निरीक्षण के दौरान लिंक रोड नं. 03 पंचशील नगर स्थित वाइन शॉप के कारण आसपास निरंतर गंदगी बनी रहने पर वाइन शॉप के विरूद्ध सख्त कार्यवाही के निर्देश दिए गए। अपर आयुक्त स्वास्थ्य देवेन्द्र सिंह चौहान ने लिंक रोड नं. 03 पंचशील नगर स्थित वाइन शॉप पर जाकर जोन क्रमांक 08 एवं 06 के सहायक स्वास्थ्य अधिकारियों एवं अमले से अपने सामने वाइन शॉप पर ताला लगवाने की कार्यवाही की। वाइन शॉप द्वारा गंदगी फैलाने पर राशि न जमा करने पर वाइन शॉप में ताला लगाने की कार्यवाही के उपरांत वाइन शॉप के मालिक ने 20 हजार रूपये के स्पॉट फाईन की राशि जमा कराई। लिंक रोड नं. 03 पंचशील नगर स्थित वाइन शॉप द्वारा निरंतर डिस्पोजल गिलास, पन्नी आदि फैलाकर गंदगी की जा रही थी और वाइन शॉप को बार-बार समझाइश और नोटिस भी दिए गए परंतु वाइन शॉप द्वारा स्वच्छता में बाधा उत्पन्न करने और शहर के स्वच्छ वातावरण को दूषित करने पर सख्त कार्यवाही की गई है।

0

Previous articleसरकार क्यों छुपा रही है कुंभ में मृतकों की संख्या : जीतू पटवारी
Next articleभारतीय ज्ञान परम्परा के विभिन्न आयामों पर शोध में शासन के साथ समाज को भी योगदान देना होगा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव