भोपाल (ए.)। छोला मंदिर थाना इलाके में रहने वाली एक युवती के साथ उसके रिश्तेदार युवक द्वारा शादी का झांसा देकर तीन महीने तक दुष्कर्म किये जाने का मामला सामने आया है। बीते दिनो आरोपी ने उसके साथ शादी करने से इंकार कर दिया, जिसके बाद मामला पुलिस तक पहुंच गया। थाना पुलिस के अनुसार इलाके में रहने वाली 23 वर्षीय युवती ने अपनी शिकायत में बताया की वह घरेलू काम करती है, वहीं उसकी मॉ निजी अस्पताल में सफाई कर्मचारी है। विदिशा में उसके रिश्ते के मामा लडक़ा सचिन अहिरवार रहता है। रिश्तेदारी होने के कारण सचिन उसके घर आता-जाता रहता था। आरोप है कि 2 नवंबर साल 2024 को सचिन युवती के घर आया था, उस समय वह घर में अकेली थी, इसका फायदा उठाते हुए उसने जर्बदस्ती उसके साथ शारीरिक संबध बना डाले। बाद में पीडि़ता ने उसकी शिकायत करने की धमकी दी तब आरोपी ने उसे शादी का झांसा देते चुप रहने को कहा। उसके झांसे में आकर पीडि़ता खामोश रही, इसके बाद आरोपी लगातार उसका शोषण कर रहा था। बीते दिनो पीडि़ता को पता चला की सचिन नशे का आदी है। पीडि़ता ने उससे नशा छोडऩे और शादी करने की बात कही तब आरोपी ने शादी करने से इंकार कर दिया। इसके बाद थाने पहुंची पीडि़ता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी सचिन अहिरवार के खिलाफ मामला दर्ज उसकी तलाश शुरू कर दी है।








