शहर में दर्शनीय स्वच्छता बनाने हेतु स्वच्छता सबंधी कार्यों की सूक्ष्मता से मॉनीटरिंग सुनिश्चित करें

Join Us

भोपाल (आरएनएस)। निगम आयुक्त हरेन्द्र नारायन ने स्वच्छ सर्वेक्षण के मापदण्डों अनुसार साफ-सफाई व्यवस्था को और अधिक बेहतर ढंग से सुनिष्चित कराने के दृष्टिगत शहर के विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण कर समक्ष में एवं वी.सी.के माध्यम से निर्देषित किया कि संपूर्ण शहर में दर्शनीय स्वच्छता बनाने हेतु साफ-सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान दें और स्वच्छता संबंधी कार्यों की सूक्ष्मता से मॉनीटरिंग भी करें। निगम आयुक्त नारायन ने कचरे की ढ़ेरियां तत्काल उठवाने, सेंट्रल वर्ज, साईड वर्ज व हरित क्षेत्रों से कचरा, पन्नी उठवाने और सडक़ों, सार्वजनिक क्षेत्रों पर गंदगी फैलाने वालों पर सख्ती से स्पॉट फाईन की कार्यवाही करने के निर्देश दिए। निगम आयुक्त के निर्देश पर निगम अमले ने लिंक रोड नंबर 03 पंचशील नगर स्थित शराब की दुकान पर स्पॉट फाईन की कार्यवाही करते हुए 20 हजार रुपये की राशि वसूल की।निगम आयुक्त हरेन्द्र नारायन ने सोमवार को लिंक रोड नंबर 03, भदभदा रातीबड मार्ग, सूरज नगर सहित अनेक क्षेत्रों में साफ-सफाई व्यवस्था का जायजा लिया और साफ-सफाई व्यवस्था को बनाने हेतु समक्ष में तथा वी.सी. के माध्यम से आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निगम आयुक्त नारायन ने निर्देशित किया कि सम्पूर्ण शहर की साफ-सफाई व्यवस्था को और अधिक बेहतर ढंग से सुनिश्चित कराएं तथा स्वच्छता संबंधी सभी कार्यों की सूक्ष्मता से मॉनीटरिंग की जाए ताकि दर्शनीय स्वच्छता दृष्टिगोचर हो सके। निगम आयुक्त नारायन ने सडक़ों, सार्वजनिक सडक़ों की सफाई उपरांत कचरा तत्काल उठवाएं और कहीं भी कचरे की ढ़ेरियां नजर नहीं आए। निगम आयुक्त नारायन ने सूरज नगर मार्ग, भदभदा-रातीबड़ मार्ग आदि के साईड वर्ज एवं ग्रीन बेल्ट से कचरा, पन्नी तत्काल उठवाने, सडक़ों पर गंदगी फैलाने वाले लिंक रोड नंबर 03 पंचशील नगर स्थित शराब दुकान संचालक के विरूद्ध कार्यवाही करने के निर्देश दिए। निगम आयुक्त नारायन ने शहर के सभी मुख्य मार्गों से स्वतंत्र विचरण करने वाले पशुओं को पकड़वाने के निर्देश दिए साथ ही भदभदा बांध एवं तालाब की बेहतर ढंग से साफ-सफाई कराने हेतु भी निर्देशित किया।

Previous articleशहर में दर्शनीय स्वच्छता बनाने हेतु स्वच्छता सबंधी कार्यों की सूक्ष्मता से मॉनीटरिंग सुनिश्चित करें
Next articleअंशकालीन एवं ग्राम पंचायत कर्मियों की वेतन वृद्धि को लेकर कमलनाथ ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र