कांग्रेस सेवादल ने फुका मुख्यमंत्री योगी का पुतला
सीहोर। उत्तर प्रदेश में श्रीराम की जन्म स्थलीय अयोध्या जिले में दलित महिलाओं से बलत्कार व प्रयागराज कुम्भ मेले में 411 से अधिक श्रद्धालुओं की मौत के जिम्मेदार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आक्रोशित सेवादल कांग्रेस ने भोपाल नाके पर पुतला फुका। इस अवसर पर सेवादल कांग्रेस अध्यक्ष नरेन्द्र खंगराले ने बताया कि दिनांक 31 जनवरी 2025 अयोध्या नगर थाने के ग्राम अन्तर्गत लापता युवती जिसकी गुमसुदगी की रिपोर्ट परिवारजनों द्वारा की गई थी। उक्त युवती के साथ दरिंदों द्वारा सामूहिक बलत्कार कर उसके गुप्तांग में चोट पहुंचाकर उसके हाथ-पेर तोडक़र मृत अवस्था में उसकी दोनों आँखें निकाल ली। श्री खंगराले ने बताया कि युवती का शव गाँव से आधा किमी दूर नहर के पास उनके जीजा को मिला। मृतका की भयाभय लाश को देखकर बड़ी बहन एवं गाँव की अन्य महिलाऐं बेहोस हो गई। उपस्थित कांग्रेसजनों ने आरोप लगाया है कि अयोध्या पुलिस तुरन्त एक्शन में आ गई होती तो दलित बेटी की जान बचाई जा सकती थी। सभी सेवादल कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा योगी फेल भेजों जेल के गगन भेदी नारों के साथ योगी सरकार का पुतला फुंका गया तथा सरकार दलित बेटियों की आबरु बचाने में नाकाम रही। दलित अत्याचार एवं कुंभ मेले में श्रद्धालुओं के मौत के जिम्मेदार योगी से इस्तिफे की मांग कर दलित युवती के हत्यारों को फास्ट ट्रेक अदालत में फांसी की सजा की मांग के साथ पीडि़त परिजनों को एक करोड़ रूपये की आर्थिक सहायता की भी मांग की गई। पुतला दहन करने वालों सेवादल कांग्रेस कार्यकर्ताओं में प्रमुख रूप से नरेन्द्र खंगराले, सीताराम भारती, डॉ.अनीस खान, पंकज शर्मा, आरती नरेन्द्र खंगराले, दीपक सोनकर, प्रीतम दयाल चौरसिया, धरम प्रकाश आर्य, पन्नालाल खंगराले, मांगीलाल टिमरई, जय सिंह भारती जनपद सदस्य प्रतिनिधि, हरिराम मंगरोलिया, भँवर लाल पेठारी, मधुसुदन अग्रवाल, खेमराज मटरू टेलर, शेरू खाँ, विजय वर्के, देवकरण सूर्यवंशी, मनोहर मालवीय, नन्दु चौहान, अनिल यादव आदि शामिल है।








