सनातन हे तो भारत है भारत है तो सनातन है ,भारत और सनातन एक दूसरे के पूरक हैं भारतवर्ष की आत्मा सनातन धर्म है हमारे सनातन धर्म का मुकुट भारत है प्राण सर्वश हमारा भारत देश है भारत के बिना सनातन और सनातन के बिना भारत की कल्पना नहीं की जा सकती उक्त क्रांतिकारी वचन श्रीपाल वाले बाबा हनुमान मंदिर प्रांगण में चल रही नव दिवसीय श्री राम कथा के दौरान सिद्धपुर माटी के युवा संत क्रांतिकारी वक्ता कथा व्यास परम गोसेवक पंडित मोहितराम जी पाठक ने व्यक्त किया आगे कथा में वर्णन करते हुए कहा कि जिस प्रकार भगवान श्री राम ने अयोध्या से संपूर्ण भारतवर्ष की यात्रा कर भारत और सनातन को एक करा हमको भी पुनः भारत को अखंड बनने के लिए सनातन धर्म की ज्योत सदैव जलती रहे इसलिए सभी हिंदुओं को मिलकर सभी को एक होकर राष्ट्र धर्म का कार्य करना होगा श्रीराम कथा हमें यही सिखाती है भगवान राम स्वयं भारत वर्ष से सबसे अधिक प्रेम करते थे भारत की रक्षा के लिए वन वन घूम कर सनातन की रक्षा की सभी ऋषि मुनियों के आश्रम जाकर धर्म की स्थापना करी आज दोराहा की पावन भूमि से श्रीराम कथा में हम सभी संकल्प करते हैं कि हर हिंदू घर में एक गाय भारत को सनातन धर्म को निरंतर आगे बढ़ाएंगे कथा के दौरान भगवान श्री राम जानकी का विवाह उत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया आज की कथा में विश्व हिंदू परिषद मध्य भारत प्रांत गौ रक्षा आयाम के उपाध्यक्ष माननीय श्री अजीत जी शुक्ला भाई साहब विश्वहिंदू परिषद सीहोर जिला के जिला मंत्री आदरणीय श्री राकेश कुमार विश्वकर्मा जी भाई साहब बजरंग दल जिला सयोजक श्री विवेक जी राठौर बजरंग दल जिला कोषाध्यक्ष महेश जी मेवाड़ा जिला सहसंयोजक आशीष सिंह सिसोदिया बड़ी संख्या में समिति श्रोता और क्षेत्र के सनातनी हिंदू जन उपस्थित रहे कथा के तीन दिन शेष रहे हैं आयोजन समिति में सभी धर्म प्रेमी बंधुओ से श्रीपाल वाले बाबा हनुमान मंदिर पर पधारहार का धर्म लाभ लेने का आग्रह किया








