नर्मदापुरम। अखंड ब्राह्मण सेवा समिति भारत वर्ष की जिला इकाई, नर्मदापुरम द्वारा जिलाधीश कार्यालय के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम जिलाधीश कार्यालय नर्मदापुरम में ज्ञापन दिया गया।जिसमें विगत 27 जनवरी को मध्यप्रदेश के जबलपुर जिले के टिमरी में धारदार हथियारों से चार ब्राह्मणों की नृशंस हत्या कर दी गई और दो व्यक्ति घायल हो गए। अखंड ब्राह्मण सेवा समिति सहित सभी ब्राह्मणों के मन में इस हृदय विदारक घटना से भय व्याप्त है। इस घटना की घोर निंदा करते हुए अखंड ब्राह्मण सेवा समिति ने यह मांग की है कि इस घटना में लिप्त सभी अपराधियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही की जाए और समस्त ब्राह्मण समाज की सुरक्षा और संरक्षण हो। अखंड ब्राह्मण सेवा समिति एभारत वर्ष जिला नर्मदापुरम यह मांग भी करती है अपराधियों की संपत्ति राजसात की जावे उनके घरों पर बुलडोजर चलाया जाए।प्रत्येक मृतक परिवार को50,00,000;पचास लाख रुपए और घायलों को 25,00,000;पच्चीस लाख रुपएद्धकी आर्थिक सहायता तत्काल उपलब्ध की जाए।तथा आश्रितों को सरकारी नौकरी की व्यवस्था भी की जावे। ज्ञापन देने वालों में जिलाध्यक्ष आचार्य पंडित नीरजेश त्रिपाठी जिलाध्यक्ष पंडित संतोष मिश्रा पंडित दिनेश तिवारी पंडित संजय मिश्रा आचार्य पंडित अविनाश मिश्रा पंडित मोंटू तिवारी आदि ब्राह्मण जन उपस्थित थे।






