नर्मदापुरम/ सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिरण विभाग मध्यप्रदेश की योजना मुख्यमंत्री कन्या विवाह के अन्तर्गत जनपद पंचायत केसला द्वारा सामूहिक विवाह कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम 8 मार्च 2025 को आयोजित किया जाएगा और इसमें निर्धन, जरूरतमंद, निराश्रित कन्याओं/विधवाओं/परित्यक्ताओं का विवाह किया जाएगा। मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत कन्याओं को 49,000 रुपये का हितलाभ दिया जाएगा। इच्छुक पात्र आवेदक सामुहिक विवाह में सम्मिलित होने के लिए कार्यालय जनपद पंचायत केसला में 23 फरवरी 2025 तक आवेदन जमा कर सकते हैं। विवाह पंजीयन / आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेजों में समग्र परिवार आईडी, बचत खाता पासबुक, आयु प्रमाण पत्र, मूल निवासी प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, राशनकार्ड, और अन्य दस्तावेज शामिल हैं। अधिक जानकारी के लिए आवेदक श्री जवाहर लाल मारन 9977014039 और श्री रूपेश कुमारे मो. 9171809244 से संपर्क कर सकते है।
Home नर्मदापुरम मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना वर्ष 2024-25 अंतर्गत सामूहिक विवाह कार्यक्रम 08 मार्च...






