स्ट्रुमिका (ए)। भविष्यवाणियों के बारे में जानने की उत्सुकता लोगों में हमेशा बनी रहती है। भविष्यवक्ता बाबा वेंगा और नास्त्रेदमस दोनों की भविष्यवाणियां सही भी हुई। बाबा वेंगा की भविष्यवाणियाँ विशेष रूप से लोगों का ध्यान आकर्षित करती हैं, और अब साल 2025 के लिए भी उनकी भविष्यवाणियाँ सामने आ चुकी हैं।
लेकिन बाबा वेंगा को लेकर एक सवाल आज भी लोगों के मन में है – क्या वह महिला थीं या पुरुष? इस विषय पर अब भी कई लोग कन्फ्यूज रहते हैं। आइए जानते हैं इस कन्फ्यूजन का सच। वास्तव में, बाबा वेंगा एक महिला थीं, और उनका असली नाम वांगेलिया गुस्ताव पंडेवा था। हालांकि, पूरी दुनिया उन्हें बाबा वेंगा के नाम से ही जानती है। बाबा शब्द बुल्गारियाई भाषा का एक सम्मानजनक शब्द है, जिसका अर्थ है बुजुर्ग महिला या दादी, और इसे प्यार और सम्मान के साथ बुजुर्ग महिलाओं को संबोधित करने के लिए प्रयोग किया जाता है। इस नाम के कारण ही कई लोग उन्हें पुरुष समझ लेते हैं, लेकिन सच तो यह है कि बाबा वेंगा एक प्रसिद्ध महिला ज्योतिषी और भविष्यवक्ता थीं। बाबा वेंगा का जन्म 31 जनवरी 1911 को बुल्गारिया के स्ट्रुमिका शहर में हुआ था। बचपन में ही उन्होंने ज्योतिष और भविष्यवाणी में गहरी रुचि दिखाना शुरू कर दिया था। 12 साल की उम्र में एक दुखद घटना घटी, जिसमें उनकी आंखें चली गईं। इसके बाद उन्होंने अपना अधिकांश जीवन बुल्गारिया के बेलासिका पहाड़ों में स्थित रूपाइट क्षेत्र में बिताया, जहाँ उन्होंने अपनी भविष्यवाणी करने की कला को विकसित किया। बाबा वेंगा को विशेष रूप से उनकी भविष्यवाणियों के लिए जाना जाता है। ऐसा दावा किया जाता है कि उन्होंने न केवल व्यक्तिगत भविष्यवाणियाँ कीं, बल्कि बड़ी वैश्विक घटनाओं के बारे में भी भविष्यवाणी की, जो बाद में सच साबित हुईं। यही वजह है कि लोग उनकी भविष्यवाणियों को लेकर आज भी बहुत उत्सुक रहते हैं। कुल मिलाकर, बाबा वेंगा का जीवन और उनके द्वारा की गई भविष्यवाणियाँ आज भी एक रहस्य बनी हुई हैं, और उनकी पहचान को लेकर हो रहे कन्फ्यूजन का कारण मुख्य रूप से उनके नाम और उनके साथ जुड़े ऐतिहासिक तथ्यों से है। बाबा वेंगा का निधन 11 अगस्त 1996 को हुआ था। हालांकि, आज भी उनकी भविष्यवाणियां डिकोडो हो रही हैं।
दुनिया का अंत 2025 में शुरू होगा पर 5079 तक मानवता पूरी तरह समाप्त नहीं होगी। 2025 में यूरोप में एक बड़ा संघर्ष छिड़ जाएगा। इसके कारण यूरोप की आबादी में काफी कम हो जाएगी। 2043 में यूरोप में मुस्लिम शासन होगा। 2076 तक पूरी दुनिया में कम्युनिस्ट शासन की वापसी होगी। इस पूर्व बाबा वेगा की जो भविष्यवाणियां जो सच हो चुकी है। इनमें 1989 में बर्लिन की दीवार के गिरने की भविष्यवाणी, 2004 में हिंद महासागर में सुनामी की भविष्यवाणी, 2016 में ब्रिटेन के यूरोपीय संघ से बाहर निकलने की भविष्यवाणी तथा 2020 में कोरोना वायरस महामारी की भविष्यवाणी की थी, जो सच हो चुकी है।








