जबलपुर – 1 फरवरी 2025 इंडियन पीपुल्स अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय
कार्यालय में सम्पन्न बैठक में संगठन का विस्तार करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष
डाॅ. पुरूषोत्तम तिवारी ने जबलपुर जिले में नवीन पदाधिकारियों का मनोनयन
किया। जिसमें रूद्रप्रताप सिंह को जिला उपाध्यक्ष, संजीव अग्रवाल को जिला
महामंत्री, अरविंद खरे जिला मीडिया प्रभारी, संत कुमार रजक को जिला सचिव
धर्मेन्द्र पटेल को सीहोरा अध्यक्ष एवं इंडियन स्टूडेन्ट यूनियन का शहर अध्यक्ष
राजकुमार झारिया, मदन महल वार्ड अध्यक्ष सुजल रैकवार को मनोनीत किया गया।
इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष लीलाधर झारिया, जिला अध्यक्ष ओ.पी. बिल्थरिया
जिला महामंत्री बलराम श्रीवास्तव, जिला संगठन मंत्री राहुल वर्मा, केशव पटेल जिला
अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ, पिं्रस पटेल, वार्ड अध्यक्ष जगदीश अरोड़ा आदि उपस्थित थे।








