नर्मदापुरम/ मध्यप्रदेश शासन, संस्कृति एवं पर्यटन विभाग के निर्देशन में, नर्मदा जयंती के अवसर पर 04 फरवरी 2025 को संपूर्ण नर्मदा पट्टी में ‘निर्झरणी महोत्सव’ का सांस्कृतिक आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन संस्कृति विभाग द्वारा आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम के क्रियान्वयन और कार्यवाहियों की निगरानी के लिए कलेक्टर नर्मदापुरम सोनिया मीना ने सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने के लिए मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत नर्मदापुरम श्री सोजान सिंह रावत, को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। श्री रावत इस आयोजन की सभी व्यवस्थाओं को उचित रूप से क्रियान्वित करेंगे कार्यक्रम के अंतर्गत सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा, जो मां नर्मदा जयंती के महत्व को प्रदर्शित करेगा और इस क्षेत्र की सांस्कृतिक धरोहर को संरक्षित करने का प्रयास करेगा।






