नर्मदापुरम/ एसआईएस सिक्युरिटी इंडिया लिमिटेड सिंगरौली द्वारा बेरोजगार युवाओं को रोजगार दिलाने के उद्देश्य से जिले के विभिन्न विकासखण्डों में रोजगार कैम्प आयोजित किये जायेगे। कैंप आयोजन युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए की जा रहा है। रोजगार कैम्प का आयोजन माखननगर विकासखण्ड में 03 फरवरी 2025 को जनपद पंचायत परिसर में किया जाएगा। इसके बाद अन्य विकासखण्डों में रोजगार कैम्प आयोजित किए जाएंगे। इसी प्रकार सोहागपुर में 04 फरवरी को, नर्मदापुरम में 05 फरवरी, केसला में 06 फरवरी, सिवनीमालवा में 07 फरवरी, पिपरिया में 10 फरवरी, बनखेड़ी में 11 फरवरी में रोजगार कैंप आयोजित किये जाऐंगे। इन रोजगार कैम्पों का आयोजन संबंधित विकासखण्ड स्थित जनपद पंचायत परिसर में किया जाएगा। इच्छुक आवेदनकर्ता रोजगार कैंप की विस्तृत जानकारी के लिए भर्ती अधिकारी श्री हरी यादव के मोबाईल नं 7974418469 पर संपर्क कर सकते हैं।






