आल इंडिया वुमंस फुटबाल प्रतियोगिता में खेलो इंडिया स्माल सेंटर सीहोर की राजस्थान पर 1-0 से रोमांचक विजय

Join Us

सीहोर। महु में आल इंडिया वुमंस फुटबाल प्रतियोगिता में खेलो इंडिया स्माल सेंटर सीहोर की महिला टीम ने रोमांचक मुकाबले में राजस्थान को 1-0 से हराया। इस मैच में शुरू से ही सीहोर की टीम ने अपना शानदार खेल का प्रदर्शन किया।
इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला फुटबाल एसोसिएशन के सचिव मनोज कन्नोजिया ने बताया कि महु में खेली जा रही आल इंडिया वुमंस प्रतियोगिता में सीहोर की टीम ने राजस्थान को रोमांचक मुकाबले में हराया। इस मैच में एक मात्र गोल सीहोर की प्रंजालि ने किया। वहीं एक मुकाबला सीहोर के चर्च मैदान पर खेला गया। जिसमें सीहोर बाइज ने सीहोर चिल्ड्रन को 1-0 से हराया। इस मैच में सीहोर की ओर से अदनान ने एक गोल किया था। टीम की इस कामयाबी पर सभी खेल संगठनों के पदाधिकारियों ने बधाई दी है।

Previous articleअखिल भारतीय साहित्य परिषद का आयोजन
Next articleनर्मदा महापुराण में उमड़ा आस्था का सैलाब