सीहोर। जिले के वरिष्ठ गीतकार स्व. रमेश गोहिया की द्वितीय पुण्य तिथि के अवसर पर नगर के कवियों एवं साहित्य प्रेमियों द्वारा उनका पुण्य स्मरण किया जाएगा। इस अवसर पर वरिष्ठ गीतकार रमेश गोहिया की स्मृति में अखिल भारतीय साहित्य परिषद की सीहोर जिला इकाई द्वारा विचार एवं काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया है। यह आयोजन एक फरबरी शनिवार को दोपहर 12.30 बजे रेलवे स्टेशन रोड स्थित स्थानीय रेनबो प्ले स्कूल में अवयोजित किया गया है। संस्था के पदाधिकारियों ने सभी कविगण एवं साहित्य प्रेमियों से विचार एवं काव्य गोष्ठी में उपस्थित होने की अपील की है।








